मध्य प्रदेश में मजदूरों को लेकर जा रही मिनी बस पलटी, 12 की मौत
जानकारी के मुताबिक मिनी बस में मजदूरों को एक ठेकेदार मिर्च तुड़वाने के लिए नीची से ललपुर लेकर जा रहा था इसी दौरान ड्राइवर के गाड़ी पर संतुलन खो देने से बस पलट गई।
जबलपुर। मध्य प्रदेश में जबलपुर के पास चरगंवा रोड पर सोमवार सुबह मजदूरों को लेकर जा रही एक मिनी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे में 12 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 20 से ज्यादा घायल हैं। कई घायलों की हालत नाजुक है।

जानकारी के मुताबिक मिनी बस में मजदूरों को एक ठेकेदार मिर्च तुड़वाने के लिए नीची से ललपुर लेकर जा रहा था लेकिन ड्राइवर के गाड़ी पर संतुलन खो देने से बस पलट गई। ड्राइवर पहले ही बस से कूद गया। बताया जा रहा है कि रास्ते में एक ढलान पर ड्राइवर गाड़ी को बंद कर नीचे उतार रहा था लेकिन बंद गाड़ी में ब्रेक ना लग पाने से वो अपना संतुलन खो बैठा और गाड़ी से कूद गया। अनियंत्रित गाड़ी पलट गई और मजदूर उसके नीचे दब गए।

जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद 8 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चार मजदूरों की अस्पताल जाकर मौत हो गई। हादसे के बाद घटना स्थाल पर चीख पुकार मच गई। आसपास के गांव के लोग मौके पर दौड़े और पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची।। प्रशासन न स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जबलपुर अस्पताल पहुंचाया।
जिलाधिकारी ने राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपए और घायलों को 5-5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। हादसे पर मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी अधिकारियों से जानकारी ली है।पढ़ें- हिमाचल: गहरी खाई में जा गिरी कार, चार युवकों की मौत












Click it and Unblock the Notifications