Ratlam News: थाने से टीआई की जीप चुराकर भागे बदमाश, कार का सायरन बजाकर वसूलने लगे पैसे

Ratlam News: रतलाम जिले में दो लोगों ने एक पुलिस स्टेशन के अंदर से ही पुलिस जीप को चुराया और सायरन बजाते हुए घूमने निकल गए।

Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से चोरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। स्टेशन रोड थाने की पुलिस इस कदर सोई रही कि थाने से चाबी निकाल कर टीआई की ही गाड़ी चुरा ले गए। मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

स्टेशन रोड थाना परिसर में खड़ी टिआई की गाड़ी चुरा कर दो युवक बाजार में सायरन बजाते हुए दुकानदारों को डरा धमकाकर रुपए मांगने लगे। इस पर हंगामा हुआ तो पुलिस मौके पर पहुंची और दोनो युवकों को गिरफ्तार किया।

Ratlam police station TI jeep stolen

दोनों बदमाशों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। हालांकि घटना दो तीन दिन पुरानी बताई जा रही है। लेकिन इस पूरे मामले में एक बात तो साफ है की जब थाना ही सुरक्षित नही तो आम जनता केसे सुरक्षित महसूस कर सकती है।

रतलाम जिले में लगातार चोर गिरोह सक्रिय है। जिसके चलते लोग अपना घर सुना छोड़ने से डरते है। लेकिन हद तो तब हो गई जब सोमवार को स्टेशन रोड थाना परिसर में खड़ी टि आई की गाड़ी दो बदमाश थाना परिसर से ही चुरा ले गए। इसके बाद रेलवे स्टेशन स्टेशन रोड स्थित शिवजी होटल पहुंचे और उसके संचालक को डरा-धमकाकर शराब पीने के लिए रुपए मांगे। नहीं देने पर मारपीट की। हंगामा होने पर भीड़ इकट्ठा हो गई इसी बीच किसी ने थाने पर सूचना कर दी। तब पुलिस को पता चला कि टीआई की गाड़ी गायब है। फिर मौके पर पुलिस ने पहुंचकर आरोपी इरफान पिता चांद खान और शादाब पिता सिकंदर खान दोनों निवासी काजीपुरा को गिरफ्तार कर थाने ले गई। जिन्हे मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

आरोपी इरफान थाने की गाड़ी का रह चुका है ड्राइवर: मिली जानकारी अनुसार थाने से गाड़ी चोरी कर ले जाना वाला और होटल व्यवसाई को धमकाने वाला आरोपी इरफान पूर्व में थाने की गाड़ी चला चुका है। सीएसपी अभिनव बारंगे ने बताया की मामले की जांच की जा रही है जैसे तथ्य सामने आएंगे उस हिसाब से मामले में और धाराएं बढ़ाई जाएगी।

आरोपियों का धमकाते हुए वीडियो वायरल होने के बाद खुला मामला: आरोपी जब थाने से गाड़ी चोरी कर स्टेशन रोड पहुंचे और होटल व्यवसाई के साथ मारपीट कर शराब पीने के लिए रुपए मांगे तो हंगामा हो गया इस बीच भीड़ में मौजूद किसी शख्स ने आरोपियों का वीडियो बना लिया था जिसे बाद में सोश्यल मीडिया पर वायरल कर दिया तब जाकर मामले का खुलासा हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+