UP के 'बुलडोजर बाबा' की तर्ज पर MP में 'बुलडोजर मामा', लगे CM शिवराज के होर्डिंग्स

भोपाल, 21 मार्च: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अब यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की राह पर चल पड़े हैं। मध्य प्रदेश में दुष्कर्म, आगजनी करने वाले आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज करने की कार्रवाई की जा रही है। जिसके बाद सीएम शिवराज के समर्थन में बीजेपी विधायक ने बुलडोजर मामा के पोस्टर लगवाए हैं। ये होर्डिंग अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Madhya Pradesh Shivraj Singh Chouhan bulldozer Mama Rameshwar Sharma BJP

भोपाल की हुजूर सीट से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपने आवास पर एक होर्डिंग लगवाया है। रामेश्वर शर्मा ने युवा सदन सहित कई जगहों पर होर्डिंग्स लगाए है। इस पर नारे लिखे है कि बहन बेटी की इज्जत से जिसने किया खिलवाड़, बुलडोजर पहुंचेगा उसके द्वार...। बेटी की सुरक्षा में जो बनेगा रोड़ा, मामा का बुलडोजर बनेगा हथौड़ा। रामेश्वर शर्मा ने इन होर्डिंग्स पर कहा कि शिवराज चौहान जनता के लिए मोम से कोमल और अपराधियों के लिए बुलडोजर है। अपराधियों के घर पर बुलडोजर चलाने के लिए रामेश्वर शर्मा ने सीएम का आभार व्यक्त किया है।

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान की मंशा साफ है। वह राज्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेंगे और मप्र में महिलाओं को पूरी सुरक्षा प्रदान करना चाहते हैं। अपराधियों पर बुलडोजर चलाएंगे मामा। बता दें कि, सोमवार यानी कि आज मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के कुरई में दुष्कर्म के आरोपी का अवैध निर्माण हिरा दिया गया था. इससे पहेल श्योपुर में भी नाबालिग से गैंगरेप के तीन आरोपियों के घरों पर भी बुलडोजर चलवा दिया गया था।

यही वजह है कि बीजेपी विधायक ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को 'बुलडोजर मामा' कहा है। श्योपुर में गैंगरेप के एक आरोपी के खेतों की फसल को भी जेसीबी से नष्ट कर दिया गया था। वहीं रायसेन में सांप्रदायिक विवाद के आरोपियों के घर भी बुलडोजर से जमींदोंज कर दिए गए थे।अगर बात यूपी की करें तो उत्तर प्रदेश में अपराधियों की अवैध संपत्ति पर लगातार बुलडोजर चलाए जाने का सिलसिला जारी है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद जैसे बहुत से अपराधियों की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलवाए थे।

Recommended Video

    Hapur में भी चला Bulldozer,भू-माफियाओं में खलबली, ब्रजघाट में अवैध कब्जे पर कार्रवाई |वनइंडिया हिंदी

    वहीं कांग्रेस ने इस पर तंज कस लिखा है कि यह कुर्सी बचाने की कोशिश है। सब चुनावी इवेंट है। होर्डिंग पर कांग्रेस प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने ट्वीट कर कहा कि कुर्सी बचाने के लिये मामा अब योगी की राह पर चले है। उन्होंने कहा कि एनसीआरबी के आंकड़ो में मध्यप्रदेश मामा के राज में बहन-बेटियों से अत्याचार में देश में नं.1 हैं। प्रतिदिन 23 बेटियां होती है अत्याचार का शिकार। 15 वर्षों में भी सुरक्षा नही दे पाये, अब चले बुलडोजर के नाम पर गुमराह कर रहे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+