मध्य प्रदेश सड़क हादसा: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख देने की घोषणा

मध्य प्रदेश में एक दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजनों को 2- 2 लाख रुपए और घायलों के लिए 50- 50 देने की घोषणा की है।

pickup collided truck

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के देड़तलाई-शेखपुरा के बीच बुरहानपुर में बुधवार दोपहर हुए दर्दनाक हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि 8 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है।

हादसे में पार्वती रामसिंह दिनकर (32), नंदिनी रामसिंह दिनकर (12), दुर्गा कालु तंदिलकर (14), रमेश मंगल (35), जामवंती बाई रमेश (32) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बसंती, गणेश रामचरण, छारा सिंह श्रीराम, रविंद्र रमेश, मुन्नी बाई रामचरण, रामसिंग मोतीलाल, कौशल्या जीकेश, जगन कमल, चंदाबाई नानकराम घायल हुए हैं। ये सभी सभी खंडवा जिले के सुंदरदेव गांव के निवासी हैं। घायलों में छारा सिंह श्रीराम और रामसिंग मोतीलाल समेत एक अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद घायलों को घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खकनार ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान एक बच्चे की भी मौत हो गई।

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिला मुख्यालय से करीब 62 किलोमीटर दूर देड़तलाई-शेखपुरा के बीच ये हादसा हुआ। दोपहर करीब 2 बजे गन्ने से भरे ट्रक ने मजदूरों से भरी पिकअप को टक्कर मार दी। बताया जा रहा कि टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

सीएम ने की सहायता की घोषणा
हादसे पर सीएम सीएम शिवराज सिंह चौहान ट्वीट पर लिखा है कि बुरहानपुर में अमरावती मार्ग पर देड़तलाई के पास हुई सड़क दुर्घटना में अनमोल जिंदगियों के असमय निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने व घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। सीएम ने हादसें घायल हुए लोगों को 50- 50 देने की घोषणा की है। जबकि मृतकों के परिजनों को 2- 2 लाख आर्थिक सहायता का ऐलान किया।

Recommended Video

    उन्नाव: बच्चों से भरी बस पलटी, चीख-पुकार से गूंजा इलाका

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+