Madhya pradesh में गर्मी में कोई भी इलाका न रहे प्यासा, सीएम शिवराज सिंह ने अधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्य प्रदेश में जल जीवन मिशन का सफल क्रियान्वयन जन-प्रतिनिधियों और अधिकारी-कर्मचारियों की सामूहिक जिम्मेदारी हैं। रेस्टोरेशन कार्य प्राथमिकता से तत्काल पूर्ण किया जाए।

shivraj singh

Madhya pradesh: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जल जीवन मिशन महत्वाकांक्षी योजना है। केन्द्र और राज्य शासन के संसाधनों से क्रियान्वित होने वाले इस मिशन से हर घर में नल से जल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। योजना का सफल क्रियान्वयन सभी जन-प्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। योजना में हो रहे निर्माण कार्यों के प्रति सजग रहना और समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करना आवश्यक है। जल-स्त्रोतों को इस प्रकार चिन्हित किया जाए कि ग्रीष्म ऋतु में निरंतर जलापूर्ति सुनिश्चित की जा सके। मिशन में पाइप लाइन डालने के लिए की गई खुदाई का रेस्टोरेशन कार्य प्राथमिकता से तत्काल पूर्ण किया जाए। जिला और राज्य स्तर के अधिकारी नियमित भ्रमण कर कार्यों की गुणवत्ता समय-सीमा में उन्हें पूर्ण करना सुनिश्चित करें। बारिश से पहले सभी रेस्टोरेशन के कार्य भी पूरे करने होगे।

पेटी कॉन्ट्रेक्टर को नहीं दिए जाएंगे टेक्निकल वर्क
सीएम ने कहा है कि जिले अपने कार्यों का रोडमेप बना कर सप्ताह वार लक्ष्य तय करें, कार्य को गति दें और जून-जुलाई तक पूर्ण होने वाले कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करवाए। योजनाओं के सुचारू संचालन और संधारण के लिए ग्राम पंचायतों, ग्राम, जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों को जागरूक कर दायित्व सौंपा जाए। जिन ठेकेदारों के कार्य गुणवत्तापूर्ण हैं और जो समय-सीमा का पालन करते हैं। उनकी लिस्टिंग करने भी कहा है। घटिया और विलंब से कार्य करने वालों के भुगतान रोके जाएंगे।

madhya pradesh

खरगोन जिले में हुए समस्त कार्यों की जाँच के निर्देश
सीएम ने मिशन में जारी कार्यों की राज्य स्तरीय समीक्षा की। बैठक में सभी जिले वर्चुअली शामिल हुए। मंत्रालय में हुई बैठक में खरगोन जिले में हुए समस्त कार्यों की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। धार जिले के जिन ठेकेदारों ने घटिया काम किए हैं उनका भुगतान भी रोका जाएगा। जानकारी दी गई कि बड़वानी जिले की कुल स्वीकृत 315 एकल ग्राम नल-जल योजनाओं में से 59 का कार्य पूर्ण और 256 में कार्य प्रगति पर है। मुख्यमंत्री ने झाबुआ और अलीराजपुर जिले की समीक्षा भी की गई। गर्मी में जल-स्त्रोत कमजोर होने पर नया स्त्रोत तत्काल विकसित करने की तैयारी रखने के निर्देश भी दिए गए।

ये भी पढ़े- MP News: कमलनाथ ने अपने सवा साल के शासन में मध्यप्रदेश को तबाह और बर्बाद करने का पाप किया: CM शिवराज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+