मध्यप्रदेश : राजगढ़ में पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव के बिगड़े बोल, Cm कमलनाथ को बताया सपेरा

राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ में भाजपा के पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव के मंच से बोल बिगड़ गए और उन्होंने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ पर तंज कसते हुए उन्हें सपेरा बता दिया। बद्रीलाल यादव ने कहा कि कमलनाथ बीन बजाकर तरह-तरह के सांप निकाल रहे हैं। उनकी सरकार जल्द से जल्द जाने वाली है। पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव अपने बिगड़े बोल के कारण पहले भी चर्चाओं में रह चुके हैं।

Madhya Pradesh leader Badrilal Yadav Says Sapera to CM CM Kamal Nath

दरअसल, राजगढ़ जिला मुख्यालय के बस स्टैंड पर भाजपा द्वारा घण्टा नाथ आंदोलन को लेकर भाजपा की सभा चल रही थी, जिसमें भाजपा के राजगढ़ सांसद रोडमल नागर, भोपाल के पूर्व सांसद आलोक संजर, भाजपा के पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे थे। सभा में मंच से जब पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव लोगों को संबोधित कर रहे थे। उसी दौरान पूर्व राज्यमंत्री के बोल बिगड़ गए और उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ को सपेरा बता दिया।

ये कहा मंच से

पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव ने कहा कि अगर शिवराज सिंह की सरकार होती तो अब तक खराब हुई फसल का अब तक मुआवजा मिलना भी शुरू हो जाता। इसे कहते हैं नेता गिरी, इसे कहते हैं मुख्यमंत्री, कमलनाथ जी को तो कुछ सुध नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+