मध्य प्रदेश में फिर भारी बारिश का रेड अलर्ट, रीवा शहडोल समेत इन जिलों में मचेगी तबाही, कब तक रहेगा ऐसा मौसम?
Madhya Pradesh Mausam News: मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में एकबार फिर मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। कब तक ऐसा मौसम? पढ़ें लेटेस्ट अपडेट...
मध्य प्रदेश में सोमवार को इंदौर भोपाल और सतना समेत 20 जिलों में बारिश हुई। इंदौर, उज्जैन संभाग के आठ जिलों में भारी वर्षा हुई। धार में सबसे ज्यादा पौन इंच और रतलाम में आधा इंच पानी गिरा।

वहीं, उज्जैन, दमोह, जबलपुर, खजुराहो, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, इंदौर, खरगोन, मंडला, नरसिंहपुर, नौगांव, सतना, उमरिया, बालाघाट, पचमढ़ी, रायसेन, में भी हल्की बारिश दर्ज की गई।
राजधानी भोपाल में तीन दिन बाद सोमवार दोपहर को दोपहर में धूप निकली। हालांकि दिन में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। भारी बारिश के चलते बाणसागर बांध लबालब भर गया है, इस कारण बांध के 3 गेट खोल दिए गए। भोपाल में भदभदा डैम का एक और कलियासोत डैम के दो गेट खोले गए। आलीराजपुर में भारी बारिश के चलते कलेक्टर ने मंगलवार को पहली से 8वीं क्लास तक के बच्चों की छुट्टी का ऐलान कर दिया है।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को सागर, रीवा और शहडोल में भारी वर्षा की संभावना जताई है। जबकि प्रदेश के शेष संभागों में हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं। अलीराजपुर, झाबुआ और धार समेत 8 जिलों में हल्की वर्षा होगी। मंदसौर, भिंड,बड़वानी, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, मुरैना, सिंगरौली, मऊगंज, सीधी, पन्ना और छतरपुर में हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रह सकती है।
भारी बारिश के चलते कई स्थानों पर हादसे भी हुए हैं। रीवा में दीवार गिरने से 4 बच्चों की मौत हो गई थी, सागर में दीवार गिरी तो 9 बच्चे काल के गाल में समा गये थे। यही कारण है कि राज्य सरकार ने जर्जर इमारतों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। इन इमारतों को गिराया भी जा रहा है और चिह्नित की गई इमारत को आगे गिराया भी जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications