हनी ट्रैप मध्य प्रदेश : पूर्व Cm-2 जिला कलेक्टर भी हुस्न के जाल में फंसे, पूर्व MP ने दुखी होकर देनी चाही थी जान

भोपाल। मध्य प्रदेश की सियासत और नौकरीशाही में भूचाल ला देने वाले हनी ट्रैप कांड में नित नए खुलासे हो रहे हैं। गिरोह के जाल में ऐसे-ऐसे सफेदपोश लोग भी फंसे हैं, जिन्हें तंग आकर जान देने की कोशिश तक करनी पड़ी है। बुधवार को भोपाल से तीन और गुरुवार को इंदौर दो महिलाओं की गिरफ़्तारी के बाद इस हनी ट्रैप कांड का भंडाफोड़ हुआ है। पांचों आरोपी महिलाओं ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले राज खोले हैं। वहीं, इनके घरों की तलाशी में भी ये अथाह सम्पति की मालकिन निकली हैं।

Madhya Pradesh Ex Cm and bhopal Indore Collector also trapped in Honey trap

मीडिया रिपोर्टर्स में तो यहां तक का दावा किया जा रहा है कि हनी ट्रैप गिरोह के जाल में पूर्व सीएम, सांसद और दो कलेक्टर तक फंसे चुके थे। पूर्व सीएम ने तो बंगला देकर पीछा छुड़वाया। वहीं पूर्व सांसद ने परेशान होकर खुदकुशी का प्रयास तक कर डाला था। जिला कलेक्टरों को जाल में फंसाने के बाद गिरोह आरती दयाल और श्वेता ने रातों-रात बेशुमार दौलत कमा ली थी। इनके घरों पर मर्सिडीज और ऑडी जैसी महंगी कारें भी मिली हैं।

Honey trap case madhya pradesh

भोपाल-इंदौर के बताए जा रहे पूर्व कलेक्टर

मीडिया रिपोर्टर्स में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि दोनों आईएएस अफसर भोपाल और इंदौर के कलेक्टर रहे हैं। हालांकि फिलहाल उनका नाम तो नाम उजागर किया गया है और ना ही उनके कार्यकाल के बारे में ​खुलासा हुआ है। हनी ट्रैप केस में जांच एंजेसियां बहुत सावधानी से मुंह खोल रही हैं।

bhopal, indore, Honeytrap, Madhya Pradesh

पूर्व सीएम का बना लिया था वीडियो

मीडिया रिपोर्ट में दावा तो यहां तक किया जा रहा है कि मध्यप्रदेश के एक पूर्व सीएम भी फंस गए थे। हुस्न की नुमाइंदगी पेश करते हुए हनीट्रैप से जुड़ी ये महिलाएं पूर्व सीएम का वीडियो बना लिया था। बाद में उस वीडियो के जरिए उन्हें ब्लैकमेल करने लगी थी। बाद में सेटलमेंट के लिए पूर्व सीएम ने आरोपी महिला को मिनल रेसीडेंसी में एक फ्लैट दिलवाया। उसके बाद इस गिरोह ने पूर्व सीएम का पीछा छोड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+