MP Weather Update: मध्य प्रदेश में शीतलहर बढ़ाएगी कड़ाके की ठंड, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी

MP Weather Update: न्यू ईयर के साथ ही मध्य प्रदेश में जोरदार ठंड ने भी दस्तक दे दी है। घने कोहरे ने जहां परेशानी बढ़ा दी है‌। वहीं सर्द हवाओं की वजह से कड़ाके ठंड पड़ रही है।

ठंड और कोहरे के साथ मौसम विभाग ने बारिश को लेकर भविष्यवाणी की है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार हैं। वहीं मंगलवार को मौसम विभाग ने शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है।

MP Weather Update

मंगलवार को सतना, छतरपुर, ग्वालियर, दतिया जिलों में सीवियर कोल्ड डे रहने का अनुमान है। वहीं चंबल संभाग, टीकमगढ़, निवाड़ी, पन्ना, शिवपुरी जिलों में शीतल दिन रह सकता है। सोमवार को नौगांव और दतिया, छतरपुर का खजुराहो में तीव्र शीतल दिन रहा।

सोमवार को शहडोल जिले के कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया‌‌। जहां पारा 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं खजुराहो के छतरपुर में 9, सीधी में 9.02, रीवा में 9.4, दतिया में 9.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं दतिया में सबसे कम अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सागर और ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में घना कोहरा छाने के आसार हैं। जिससे दृश्यता घटकर 50 मीटर रह सकती है। वहीं नीमच और मंदसौर में भी घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को दतिया, निवाड़ी, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों में मध्यम और घना कोहरा देखा गया. वहीं गुना, अशोकनगर, श्योपुर शिवपुरी, उज्जैन, आगर, शाजापुर, राजगढ़, भोपाल, विदिशा, दमोह, कटनी, मंडला , पन्ना, सतना, रीवा, सागर,नीमच, मंदसौर, रतलाम,मऊगंज, सीधी और सिंगरौली जिलों में भी मध्यम और हल्का कोहरा देखा गया।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से मध्य प्रदेश के मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। मौसम विभाग ने राजधानी भोपाल में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+