सतना पहुंचे सीएम शिवराज ने दी करोड़ों की सौगात, कहा- 'हमारे पास पैसे की कोई कमी नहीं'

Shivraj Singh Chouhan: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज (05 अक्टूबर) को सतना पहुंचे। इस दौरान सीएम शिवराज चौहान ने सतना वासियों को कई बड़ी सौगाते दी। सीएम चौहान ने व्यंकटेश लोक मूर्तियों का अनावरण भी किया।

सतना स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत सतना नगर के प्रसिद्ध व्यंकेटेश मंदिर के सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों के तहत व्यंकेटेश लोक का निर्माण किया गया है। व्यंकटेश लोक का अनावरण करने के बाद सीएम चौहान ने किसान सम्मेलन में भी शामिल हुए।

Shivraj Singh Chouhan

इतना ही नहीं, सीएम शिवराज चौहान ने सतना जिले में 1114 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। जिसमें राज्य स्तरीय कृषक सम्मेलन में 72 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि के 1 हजार 560 करोड़ का सिंगल क्लिक से अंतरण किया।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के 30 लाख दावों में 1 हजार 58 करोड़ रुपये किसानों के खातों में जारी किए गए। सीएम ने 4 लाख 30 हजार परिवारों को पट्टों का वितरण भी किया। इसके अंतर्गत मुख्यमंत्री आवास भू-अधिकार योजना (ग्रामीण) के 75 हजार, मुख्यमंत्री नगरीय भू-अधिकार योजना के 5 हजार 711 और स्वामित्व योजना के 3 लाख 50 हजार पट्टे हितग्राहियों को प्रदान किए गए।

सीएम चौहान ने 1 हजार 117 करोड़ 58 लाख की लागत के 127 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इसके अंतर्गत 959 करोड़ 37 लाख रुपये के 40 कार्यों का भूमिपूजन किया गया तथा 157 करोड़ 84 लाख के अधिक के लागत के 87 करोड़ विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज चौहान ने कांग्रेस और पूर्व सीएम कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि जैसा विकास बीजेपी ने मध्य प्रदेश में किया है। वैसा कभी कांग्रेस ने नहीं किया है। मैं दिनभर लोकार्पण कर रहा हूं। प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है।

सभा को संबोधित करते हुए सीएम चौहान ने कहा कि जब कमलनाथ सीएम थे कहते थे पैसा नहीं है। इस दौरान उन्होंने किसानों से पूछा कि ऐसे आदमी को सीएम बनाना चाहिए क्या? इस दौरान बोलते हुए सीएम शिवराज चौहान ने कहा कि हमारे पास विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+