विजयादशमी की सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दी बधाई, कहा- हर घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली हो
Shivraj Singh Chouhan: विजयादशमी के पावन पर्व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। इस दौरान सीएम चौहान ने प्रभु श्रीराम के चरणों में प्रार्थना करते हुए हर घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार 24 अक्टूबर को अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, 'ॐ रां रामाय नमः! बुराई पर अच्छाई की विजय के महापर्व विजयादशमी की आपको हार्दिक बधाई! भगवान श्रीराम हम सभी को अपने भीतर व्याप्त अहंकार, क्रोध और लोभ रूपी रावण के विनाश का सामर्थ्य तथा अपने समस्त मानवीय कर्तव्यों के निर्वहन का सामर्थ्य प्रदान करें।

इतना ही नहीं, सीएम चौहान ने आगे लिखा कि धर्म और सत्य की विजय के इस मंगल पर्व पर प्रभु श्रीराम के चरणों में यही प्रार्थना कि सब सुखी हों, सबका मंगल और कल्याण हो, हर घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली हो। बता दें कि सीएम चौहान ने सत्य, धर्म और न्याय की विजय के महापर्व 'विजयादशमी' के पावन अवसर पर आज निवास में विधि-विधान से पूजन किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि मैया और भगवान राम से यही प्रार्थना कि बुराई मिटे, दुर्जनों का नाश हो, सर्वदा प्रदेश एवं देश सुरक्षित रहे, सबका मंगल व कल्याण हो। आप सभी को पुनः विजयादशमी की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं!












Click it and Unblock the Notifications