भाजपा नेता से प्रेमिका के पिता ने कहा, मेरी बेटी से प्यार है तो खुद को मार लो गोली, उसने मार ली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की यूथ विंग के एक नेता ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कथित तौर पर प्रेमिका के घर में खुद को गोली मार ली। बताया गया है कि मंगलवार रात को युवक ने प्रेमिका के पिता ने प्यार के सुबूत के तौर पर खुद को मार लेने की बात कही थी, इस पर उसने खुद को गोली मार ली। डॉक्टरों ने बताया है कि गोली लगने के बाद युवक का ब्रेन डेड हो चुका है और उसे गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर रखा गया है।

मंगलवार रात की घटना

मंगलवार रात की घटना

पुलिस ने बताया है कि अरेरा मंडल के भारतीय जनता युवा मोर्चा के वाइस-प्रेसीडेंट अतुल लोखंडे मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे लड़की के घर पहुंचा था। जहां उसने साथ लाए रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। कार में बैठकर घर के बाहर उसका इंतजार कर रहे अतुल के चाचा और उसकी दोस्त उसे घायल हालत में लेकर शिवाजीनगर अस्पताल पहुंचे।

अतुल की फेसबुक पोस्ट में प्यार का सुबूत मांगने की बात

अतुल की फेसबुक पोस्ट में प्यार का सुबूत मांगने की बात

अतुल ने मंगलवार सुबह को एक फेसबुक पोस्ट में कहा था कि उसकी प्रेमिका के पिता ने प्यार के सबूत के तौर पर उसे जान देने के लिए कहा है। उसने लिखा कि उसके बच जाने पर उन्होंने शादी का वादा किया और अगर वो नहीं बच पाया तो अगले जन्म में उनका मिलन होगा। फेसबुक पोस्ट में अतुल ने लड़की से बेहद प्यार करने और उसके बिना ना जी पाने की बात लिखी है। साथ ही उसने अपने साथ किसी अनहोनी पर लड़की को कुछ ना कहे जाने की बात भी कही है। उसने अपने और लड़की के साथ में 40 फोटो भी पोस्ट के साथ अटैच किए हैं।

13 साल से है लड़की से दोस्ती

13 साल से है लड़की से दोस्ती

खुद को गोली मारने वाले भाजपा नेता के दोस्त ने बताया है कि लड़की से उसकी दोस्ती 13 साल है जो कि एक बैंक में काम करती है। अतुल ने लड़की से शादी का प्रस्ताव उसके पिता के सामने रखा था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। इसके बाद अतुल ने लड़की पर शादी के लिए जोर डाला तो उसने भी उससे बात करना बंद कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लड़की के घर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+