मारपीट के बाद आरोपी ने अस्पताल पहुंच पीड़ित को किया आग के हवाले, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
भोपाल, 11 जून। मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाता दबंगई का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। प्रदेश के सागर स्थित अस्पताल में घायल मरीज को उन्हीं लोगों ने पेट्रोल छिड़कर आग के हवाले कर दिया जिन्होंने शख्स पर पहले भी हमला किया था। यह पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसका खौफनाक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है, उसे इलाज के लिए अब मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मारपीट मामले में घायल हुआ शख्स एमएलसी कराने अस्पताल पहुंचा था, तभी उसके पीछे-पीछे हमलावर भी अस्पताल पहुंच गए। इस बीच आरोपी शख्स ने पीड़ित पर पेट्रोल छिड़क दिया और उसके बाद आग लगा दी। जब यह हादसा हुआ तो अस्पताल में अन्य कर्मचारी और लोग भी मौजूद थे लेकिन कोई भी पीड़ित को बचाने के लिए आगे नहीं आया। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि आग की लपटों से घिरा शख्स अपनी जान बचाने के लिए अस्पताल में इधर-उधर भाग रहा है।
यह भी पढ़ें: कोरोना महामारी के चलते सरकारी कर्मचारियों की वेतन वृद्धि पर लगी रोक को मध्य प्रदेश सरकार हटाएगी
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो यह पूरा मामला आपसी रंजिश का है। काकागंझ में रहने वाले दामोदर कोरी और पुरव्याऊ में रहने वाले मिलन रजक के बीच काफी दिनों से दुश्मनी चली आ रही है। बुधवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई और देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई। इसके बाद पीड़ित दामोदर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और इंस्पेक्टर की सलाह पर अस्पताल एमएलसी कराने चला गया। दामोदर का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि रात करीब साढ़े बारह बजे रजक अस्पताल में दामोदर पर हमला हुआ। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications