कोरोना महामारी के चलते सरकारी कर्मचारियों की वेतन वृद्धि पर लगी रोक को मध्य प्रदेश सरकार हटाएगी

भोपाल, 5 जून। कोरोना महामारी के चलते सरकारी कर्मचारियों की वेतन वृद्धि पर लगी रोक को सरकार हटाने जा रही है. जिसका फायदा प्रदेश के 6 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा. खबर है कि सरकार एक जुलाई से कर्मचारियों (शिक्षक भी शामिल) को वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ देने जा रही है. इस संबंध में वित्त विभाग द्वारा मसौदा तैयार कर मुख्यमंत्री सचिवालय को भेज दिया गया है. यहां से मंजूरी मिलते ही आदेश जारी हो जाएंगे.

MP government will lift ban on salary increase of government employees due to Corona epidemic

मिलेगा इतने हजार का फायदा

इंक्रीमेंट मिलने से कर्मचारियों को 1200 रुपए और अधिकारियों को 3000 रुपए तक का फायदा होगा. सरकार के इस फैसले से जहां लाखों कर्मचारियों को फायदा होगा, वहीं सरकार के खजाने पर 150 करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा. वर्ग एक के अधिकारियों को 3000, वर्ग दो के अधिकारियों को 2700, वर्ग तीन के कर्मचारियों को 1400-1600 और वर्ग 4 के कर्मचारियों को 1200-1300 रुपए का इंक्रीमेंट मिल सकता है.

कोरोना महामारी के प्रभावों के चलते लगी थी रोक

बता दें कि कोरोना महामारी के चलते अर्थव्यवस्था को हुए नुकसान को देखते हुए सरकार ने कर्मचारियों के वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी थी. जिसे अब हटा लिया गया है. फिलहाल सरकार को इस बात का फैसला करना है कि वेतन वृद्धि का पैसा कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में डालें या फिर नकद भुगतान करें.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+