शिवपुरी में घर छोड़कर भाग रहा था प्रेमी जोड़ा, पुलिस ने पकड़ कर करवा दी थाने में शादी
शिवपुरी में घर से भाग रहे प्रेमी जोड़े की शादी पिछोर थाना पुलिस ने थाने में करवाई
शिवपुरी, 11 सितंबर। एक प्रेमी जोड़ा घर वालों की मर्जी के खिलाफ शादी करना चाहता था। घर वाले तैयार नहीं हुए तो प्रेमी जोड़ा घर से भाग गया लेकिन रास्ते में पुलिस ने प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया। पुलिस को जब मालूम चला कि दोनों बालिग हैं और एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं तो पुलिस ने थाने में ही दोनों के गले में वरमाला डलवा कर उन्हें विदा किया।
Recommended Video

पिछोर इलाके का है पूरा मामला
पिछोर पुलिस रात के वक्त गश्त कर रही थी तभी पिछोर पुलिस ने एक लड़का लड़की को बाइक पर जाते हुए देखा। रात के वक्त लड़का लड़की को बाइक पर जाते देख कर पुलिस को शंका हुई और पुलिस ने बाइक रुकवा दी। इसके बाद जब दोनों से पूछताछ की गई तो बाइक सवार लड़का लड़की ने बताया कि वे एक दूसरे से प्रेम करते हैं और शादी करने के लिए घर से भाग रहे हैं।

पुलिस ले गई दोनों को थाने
रात के वक्त घर छोड़कर भाग रहे प्रेमी-प्रेमिका को पुलिस ने पकड़ लिया और इसके बाद दोनों को पिछोर थाने ले जाया गया। यहां थाने के टीआई गब्बर सिंह ने खुद प्रेमी जोड़े से पूछताछ की तब प्रेमी जोड़े ने अपनी प्यार की पूरी कहानी भी पुलिस को बता दी।

मजदूरी करने गया था और हो गया प्यार
आनंद नाम के युवक ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी का काम करता है और मजदूरी करने ही व महाराष्ट्र गया था। यहां उसकी मुलाकात कविता से हो गई। दोनों की नजरें मिलीं और प्यार हो गया। इसके बाद दोनों एक दूसरे से मिलने के लिए लगे और दोनों ने शादी करने की ठान ली लेकिन घर वाले शादी के लिए तैयार नहीं हुए।

बालिग होने की वजह से पुलिस ने करवा दी शादी
पिछोर थाना पुलिस ने पहले इस बात की तस्दीक कर ली कि दोनों बालिग है या नहीं। जब पुलिस संतुष्ट हो गई कि लड़का और लड़की दोनों ही बालिग हैं तो इसके बाद पुलिस ने थाना परिसर में ही दोनों के गले में वरमाला डलवा दी। इसके साथ ही उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए हंसी खुशी थाने से विदा भी कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications