प्रेमी ने सात साल के बेटे की सामने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या, चाकू से 16 वारकर रेता गला

बैतूल, 12 अप्रैल। मध्य प्रदेश के बैतूल में एक प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका पर चाकू से वारकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को उसके सात साल के बेटे के सामने अंजाम दिया गया। जान बचाने के लिए प्रेमिका भागती रही, मगर प्रेमी ने उसे पीछे दौड़कर गला रेत दिया। प्रेमिका की हत्या करने के बाद प्रेमी ने पुलिस थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

baitul mp

टीआई रत्नाकर हिंग्वे ने बताया कि 26 साल की रुबीना पति आसिफ और 7 साल के बेटे के साथ रहती थी। सुबह जब पति काम पर गया तो सारनी के सुपर ई कॉलोनी में प्रेमी संदीप साहू उसके घर आया। दोनों के बीच कुछ देर कहासुनी हुई, फिर उसने चाकू से रुबीना पर कई वार किए।

वह जान बचाकर भागी तो आरोपी ने दौड़कर उस पर चाकू से 16 वार किए। आरोपी ने प्रेमिका का गला रेता और पहली मंजिल से नीचे भी फेंक दिया। नीचे गिरा देख पड़ोसी उसे सारनी के एमपीईबी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे घोड़ाडोंगरी रेफर कर दिया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पति आसिफ का कहना है कि संदीप ने पत्नी की हत्या की है। वह दो साल से उसके पीछे लगा हुआ था। मेरे घर से जाते ही घर आकर विवाद किया करता था। मारपीट और गाली-गलौज भी करता था। एक बार तो उसने मुझे ही थाने भिजवा दिया था। पहले दूसरी जगह रहता था, उसी से परेशान होकर कमरा बदला था।

टीआई रत्नाकर हिंग्वे के मुताबिक महिला का दो साल से संदीप के साथ अफेयर था, जिसे लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। पड़ताल में पता चला है कि पति और प्रेमी के बीच कुछ समय पहले विवाद भी हुआ था। प्रेमी चाहता था कि महिला के संबंध उससे पहले जैसे ही रहें, लेकिन रुबीना उससे दूरी बना रही थी। इसी बात से संदीप गुस्सा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+