मध्य प्रदेश : दमोह के कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए मची लूट

भोपाल, 21 अप्रैल। मध्य प्रदेश में भी कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। एक तरह शिवराज सिंह चौहान सरकार दावा कर रही है कि कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए ऑक्सीजन की कमी नहीं आने दी जाएगी। वहीं, मध्य प्रदेश में ऑक्सीजन के स्टोर रूम में सिलेंडर के लूट मचने का मामला सामने आया है।

Recommended Video

    MadhyaPradesh: Damoh अस्पताल से Oxygen cylinders आते ही लूट ले गए लोग, केस दर्ज | वनइंडिया हिंदी
    Looted for oxygen cylinder at Covid Hospital in Damoh Madhya Pradesh

    पूरा वाक्या मध्य प्रदेश के दमोह जिले में स्थित कोविड अस्पताल का मंगलवार रात का है। घटना के डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ ने कार्य का बहिष्कार कर दिया और फिर पुलिसकर्मी अस्पताल में तैनात किए गए तब काम पर लौटे। कुछ इसी तरह की घटना सोमवार को भी सामने आई थी।

    दमोह जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. ममता टिमोटी ने कहा कि सिलेंडर लूट की घटना की सूचना पुलिस को दी गई थी। समय पर पुलिस नहीं पहुंचने पर डॉक्टरों व स्टाफ ने काम बंद कर दिया था, मगर बाद में जल्द ही काम पर लौट आए थे।

    दमोह जिला कलेक्टर तरुण राठी ने दावा किया कि गैस सिलेंडर की लूट में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। बता दें कि मंगलवार तक 390 मीट्रिक टन ऑक्सीजन का उत्पादन किया है, जबकि उसी दिन मांग 374 मीट्रिक टन थी। दमोह जिले में संक्रमित मामलों की कुल संख्या 4,162 हो गई। दमोह में अब तक 98 लोगों की जान जा चुकी है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+