Loksabha Elections 2024 के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, PCC चीफ जीतू पटवारी बोले- तैयार हैं हम
MP विधानसभा चुनाव में मिली हार को भूलाकर अब कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई नजर आ रही है, जहां प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी लगातार राजधानी भोपाल में बैठके करते नजर आ रहे हैं।
वहीं अब आगामी 4 जनवरी को राजधानी दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक होनी है, जिसमें लोकसभा चुनाव को लेकर खास प्लान तैयार किया जाना है। दिल्ली में होने वाली इस बैठक में एमपी से भी तमाम कांग्रेस नेताओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

पटवारी ने कही ये बात
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बताया कि, पूरे देश की मीटिंग है, प्रदेश अध्यक्ष और हमारे CLP के लीडर्स, और महासचिव सभी मिलकर कांग्रेस के लोकसभा चुनाव की तैयारी के देश स्तर पर मीटिंग है, मैं समझता हूं कि चुनाव है, और भी कई बातें हैं, उसे लेकर मीटिंग होती रहती है। पटवारी ने कहा कि, पिछले चुनाव में जिन कार्यकर्ताओं की भूमिका थी उन कार्यकर्ताओं से संवाद हो रहा है। मीटिंग हो रही है और लोकसभा चुनाव की तैयारी हो रही है। 8 तारीख को प्रभारी फिर से आएंगे, और जो लोकसभा की तैयारी, और हमारे एक प्रोग्राम की तैयारी को लेकर एक बैठक है।
कांग्रेस ने पटवारी को बनाया अध्यक्ष
MP में कांग्रेस को अबकी बार हार का सामना करना पड़ा है, किन कारणों के चलते कांग्रेस की हार हुई इसे लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं सियासत के गलियारों में चल पड़ी है, तो वहीं कमलनाथ के नेतृत्व में मध्य प्रदेश का विधानसभा चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस इतने कम सीटों पर कैसे सिमट गई, इसे लेकर मंथन किया जा रहा है। इस बीच अब कांग्रेस हाई कमान की ओर से हार को लेकर मंथन किए जाने के बाद जीतू पटवारी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया है।
ये भी पढ़े- Indore news: कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट का एक्टिव अंदाज, अस्पताल का औचक निरीक्षण किया












Click it and Unblock the Notifications