Loksabha Election: इंदौर से कांग्रेस किसे लड़ाएगी चुनाव, जीतू, अरविंद या संजय, टिकट की रेस में कौन आगे?

Loksabha Election को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है, जहां सियासत के गढ़ इंदौर में अब कांग्रेस से लगातार अलग-अलग अभियानों को लेकर बैठक कर रही है, तो वहीं जीत का खास प्लान भी तैयार किया जा रहा है। इंदौर लोकसभा से कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी की तलाश तेज कर दी है, जिसे लेकर कांग्रेस अलग-अलग फैक्टर को ध्यान से देख रही है।

कांग्रेस अबकी बार इंदौर से ऐसे कैंडिडेट को चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है, जिसके पास लंबा राजनीतिक अनुभव होने के साथ-साथ टीमवर्क भी हो। इतना ही नहीं इंदौर से लोकसभा चुनाव लड़ने वाला नाम जनता के बीच लोकप्रिय होने के साथ-साथ दिग्गज नेताओं के साथ सामंजस्य बैठा सके ऐसा भी हो।

Indore

टिकट की रेस में ये आगे

इंदौर लोकसभा से चुनाव लड़ने के लिए वर्तमान में कांग्रेस से जो नाम टिकट की रेस में चलते दिखाई दे रहे हैं उनमें प्रमुख तौर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल और अरविंद बागड़ी शामिल है। जीतू पटवारी वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस की कमान संभाल रहे हैं। ऐसे में उनके चुनाव लड़ने की संभावना कम ही नजर आ रही है, लेकिन यदि पार्टी हर हाल में जीत की ओर देखती है, तो ऐसी स्थिति में जीतू पटवारी को इंदौर से चुनाव लड़ाया जा सकता है।

पूर्व विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल को लंबे राजनीतिक अनुभव का फायदा मिल सकता है, जहां इन दोनों में से किसी एक को पार्टी इंदौर से चुनाव मैदान में उतार सकती है। इसी के साथ शहर अध्यक्ष बनने की दौड़ में शामिल रहे अरविंद बागड़ी को पार्टी लंबे इंतजार का मीठा फल दे सकती है, जहां संगठन उन्हें इंदौर से चुनाव मैदान में उतार सकता है। बहरहाल, कांग्रेस किसे इंदौर से अपना प्रत्याशी बनती है। यह आने वाला वक्त बताएगा, लेकिन अब चल रही यह इंतजार जल्द पूरा होने की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़े- Loksabha Election: इंदौर से कौन होगा BJP प्रत्याशी?, रायशुमारी में आए चौंकाने वाले नाम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+