Opinion Poll: लोकसभा चुनाव में MP से किसको मिलेगी कितनी सीट, सर्वे में आए चौंकाने वाले आंकड़े

Loksabha Election अब नजदीक हैं, जहां लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो चुकी हैं। वहीं लोकसभा चुनाव को लेकर अलग-अलग न्यूज़ चैनल और एजेंसी की ओर से सर्वे किया जा रहे हैं, जहां सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े भी सामने निकलकर आ रहे हैं।

हाल ही में एबीपी न्यूज़ और सी वोटर का सर्व रिजल्ट सामने आया है, जिसमें मध्य प्रदेश से BJP को अच्छी खासी सीट मिलती नजर आ रही है, साथ ही सर्वे पर नजर डालें तो इस सर्वे में इंडिया गठबंधन यानी कांग्रेस की स्थिति मध्य प्रदेश में बेहद कमजोर होती नजर आ रही है।

Bhopal

एबीपी न्यूज़ और सी वोटर की ओर से किए गए सर्वे में मध्य प्रदेश से बीजेपी को 28 सीट मिलने का अनुमान जताया जा रहा है, तो वहीं इंडिया गठबंधन यानी कांग्रेस को केवल 1 सीट मिलती नजर आ रही है। मध्य प्रदेश में लोकसभा की कुल 29 सीट हैं, जहां से बीजेपी को 28 सीट मिल रही है, तो वहीं कांग्रेस को केवल 1 सीट मिलती नजर आ रही है। यदि बात की जाए तो साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भी यही स्थिति बनी थी, जहां मध्य प्रदेश से BJP को 28 सीट मिली थी, तो वहीं इंडिया गठबंधन यानी कांग्रेस को केवल एक सीट पर ही संतोष करना पड़ा था।

मध्य प्रदेश की बात करें तो मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से एक सीट जिस पर कांग्रेस ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी, वह छिंदवाड़ा लोकसभा थी, जहां से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सुपुत्र नकुलनाथ ने चुनाव जीता था। वहीं अबकी बार भी छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर कांग्रेस मजबूत स्थिति में नजर आ रही है, जहां कांग्रेस ने नकुलनाथ को ही अपना प्रत्याशी बनाया है, तो वहीं BJP ने बंटी साहू पर भरोसा जताया है। इधर, सी वोटर और एबीपी न्यूज़ के सर्वे ने कांग्रेस की टेंशन बढ़ा दी है, जहां इस सर्वे में कांग्रेस कमजोर तो BJP मजबूत नजर आ रही है।

ये भी पढ़े- Loksabha Election: MP में बचे हुए प्रत्याशी कब घोषित करेगी कांग्रेस?, जीतू पटवारी ने बताई तारीख

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+