मध्यप्रदेश में दूसरे चरण में 58.35 फीसदी वोटिंग, रीवा-होशंगाबाद ने चौंकाया; सियासी मायने समझिए
Lok Sabha Elections 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को 6 सीटों पर वोटिंग हुई। शाम 6 बजे मतदान खत्म हो गया और जो लोग कतार में थे, उन्हें वोट डालने का मौका दिया गया।
6 बजे तक 58.35% वोटिंग हुई। ये आंकड़ा पहले फेज से कम है। सबसे अधिक मतदान होशंगाबाद सीट पर हुआ, वहीं सबसे कम वोटिंग रीवा लोकसभा सीट पर हुई है। कम वोटिंग के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कॉन्फीडेंस में आ गए हैं।

फाइनल मतदान प्रतिशत फिलहाल सामने नहीं आया है, लेकिन निर्वाचन आयोग ने जो शाम 6 बजे तक के जो आंकड़े जारी किए हैं। उसके अनुसार तो इस बार इन 6 सीटों पर कुल 9.25 प्रतिशत मतदान हुआ है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन के जानकारी अनुसार शाम 6 बजे तक मध्यप्रदेश की खजुराहो, सतना, रीवा, टीकमगढ़, दमोह और होशंगाबाद की सीटों पर कुल 58.35% ही मतदान हुआ है।खजुराहो में 56.44, सतना में 61.87 प्रतिशत, रीवा में सबसे कम 48.67 प्रतिशत, टीकमगढ़ में 59.79 प्रतिशत, दमोह में 56.18 प्रतिशत और होशंगाबाद में सबसे अधिक 67.16 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
कुछ राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कम वोटिंग से कांग्रेस को कुछ सीट पर लाभ होता दिख रहा है। रीवा में सबसे कम वोटिंग हुई है। यहां भारतीय जनता पार्टी के जनार्दन मिश्रा और कांग्रेस की नीलम मिश्रा के बीच मुकाबला है। वहीं होशंगाबाद सीट पर भाजपा के दर्शन सिंह चौधरी और कांग्रेस के संजय शर्मा के बीच मुकाबला है। दोनों ही जगहों पर भाजपा के ही सिटिंग विधायक हैं। वोंटग प्रतिशत घटना, रूलिंग पार्टी के लिए नेगेटिव इशारा है, ऐसे में कम वोटिंग भारतीय जनता पार्टी के लिए टेंशन का संकेत हो सकती है।
कुछ राजनीतिक जानकारों का यह भी मानना है कि कम वोटिंग प्रतिशत का अर्थ सिर्फ रूलिंग पार्टी के प्रति उदासीन रवैया नहीं होता है, बल्कि विपक्षी दल से भी कोई बहुत उम्मीद न होना भी होता है। जाहिर है कि कम मतदान प्रतिशत से कांग्रेस या भारतीय जनता पार्टी दोनों में से किसे फायदा होगा, उसके लिए 4 जून को आने वाले रिजल्ट तक इंतजार करना होगा।
वोटिंग प्रतिशत में आई कमी को लेकर कमलनाथ भी कॉन्फीडेंस में आ गए हैं। उन्होंने इसे लेकर सोशल मीडिया साइट X पर पोस्ट कर लिखा, लोकसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण के मतदान के बाद स्पष्ट हो गया है कि देश की जनता ने नफरत की राजनीति को नकार दिया है। मध्यप्रदेश की 6 सीटों समेत पूरे देश की 88 सीटों पर कांग्रेस बेहद मज़बूत स्थिति में है। जनता ने कांग्रेस के पांच न्याय का समर्थन कर देश में परिवर्तन के लिए वोटिंग किया है।












Click it and Unblock the Notifications