लोकसभा चुनाव: जेपी नड्डा मंगलवार से शुरू कर रहे दो दिवसीय दौरा, जानें पूरा शेड्यूल
मध्य प्रदेश में चार चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी राजनीतिक दलों ने शुरू कर दी है। राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता से लेकर कार्यकर्ता अपनी पार्टी की जीत सुनिश्ति करने के लिए जनता के बीच जाकर प्रचार कर रहे हैं। वहीं राजनीतिक पार्टियों क केंद्रीय नेताओं ने भी मध्य प्रदेश का चुनावी दौरा शुरू कर दिया है।

भारतीय जनता पार्टी जो इस बार के चुनाव में राज्य की सभी सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य रखा है उस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगलवार को जबलपुर के दौरे के लिए आ रहे हैं। जेपी नड्डा जबलपुर के अलावा शहडोल का दौरा करेंगे। इसके बाद बुधवार को इंदौर एवं उज्जैन दौरा करने पहुंचेगे। तीनों शहरों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जनसभा, बैठक करेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी जो इस बार के चुनाव में राज्य की सभी सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य रखा है उसने चुनावी रणनीति के अनुसार प्रचार शुरू कर दिया है। चुनाव प्रचार के मद्देनजर जेपी नड्डा मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा मंगलवार को शहडोल एवं जबलपुर में रहेंगे। इस दौरान नड्डा जनसभा, बैठक और स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। मंगलवार की सुबह जबलपुर में शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष, त्रिदेव सम्मेलन को 11.30 पर संबोधित करेंगे।
इसके बाद दोपहर दो बजे शहडोल के गांधी चौक में जनसभा करेंगे जिसमें भारती संख्या में भाजपा के सर्मथकों की जुटने की उम्मीद है। इसके बाद नड्डा जबलपुर जाएंगे और मानस भवन में प्रबुद्धजन सम्मेलन को 5.30 बजे संबोधित करेंगे।
इसके बाद भाजपा कार्यालय रानीताल में जबलपुर क्लस्टर कोर कमेटी की बैठकर करेंगे। इसके बाद मंगवार की शाम पद्मश्री डॉ. एच.सी.डाबर से मुलाकात करेंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बुधवार को महाकाल की नगरी उज्जैन जाएंगे। सुबह महाकाल मंदिर में दर्शन करने के बाद इंदौर के लिए रवाना हो जाएंगे। इंदौर में क्लस्टर की कोर कमेटी की बैठक को दोपहर में संबोधित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications