Indore News: चुनाव कार्यालय के उद्घाटन में भिड़े कांग्रेसी, जमकर हुई तू- तू, मैं-मैं

Loksabha Election के लिए कांग्रेस तैयार नजर आ रही है, जहां प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस दौरान चुनाव कार्यालय के उद्घाटन में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए थे। वहीं उद्घाटन समारोह के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी आपस में उलझ गए, जहां जमकर तू-तू, मैं-मैं भी हुई।

इंदौर शहर के श्रम शिविर में कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया था, जहां फोटो सेशन के दौरान पूर्व विधायक अश्विन जोशी को धक्का लगने पर वे नाराज हो गए। वहीं इसके बाद जोशी और अन्य नेता के बीच जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई, जहां दोनों ही नेता और उनके समर्थक एक-दूसरे को धक्का देते नजर आए।

Indore

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम के चुनाव कार्यालय उद्घाटन के दौरान पूर्व विधायक अश्विन जोशी और श्रमिक नेता हरनाम सिंह धालीवाल के बीच विवाद हो गया, जहां धक्का लगने पर शुरू हुआ यह विवाद गाली-गलौज और हाथापाई तक जा पहुंचा। वहीं इसके बाद अन्य नेताओं की समझाइश के बाद झगड़ा शांत हुआ। वहीं अब सियासी गलियारों में कांग्रेस नेताओं के बीच हुए इस विवाद की जमकर चर्चा है, जहां BJP को टक्कर देने निकली कांग्रेस अपने नेताओं की आपसी नोकझोंक से ही परेशान नजर आ रही है।

कांग्रेस प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल ने कहा कि, पार्टी बड़ी है, छोटी-मोटी घटनाएं होती रहती है, उसको इस तरह तूल देने की आवश्यकता नहीं है। कल जो घटना हुई है, उसका इतना प्रचार-प्रसार, और इतनी बड़ी बात नहीं थी। दोनों ही बड़े नेता हैं, समझदार हैं, और उनके बीच कोई ऐसी घटना नहीं हुई, जिसको बढ़ाया जाए। विवाद नहीं था, विवाद को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रचारित और प्रसारित किया जा रहा है। जानबूझकर भारतीय जनता पार्टी के लोग उस कार्यक्रम में घुसे, और उन्होंने इसे विवाद का रूप देने की कोशिश की है।

ये भी पढ़े- Lok Sabha Election: कांग्रेस ने जनता के सामने रखा विजन, रोजगार और शिक्षा समेत इन मुद्दों की बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+