Ratlam Lok Sabha Result: रतलाम में कमल खिला, BJP की अनीता चौहान ने कांतिलाल भूरिया को हराया

Lok Sabha Election Result: देशभर में लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना संपन्न हो चुकी है, जहां देशभर के साथ-साथ मध्य प्रदेश की हॉट सीट रतलाम-झाबुआ पर मतगणना का सिलसिला संपन्न हो चुका है। रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट पर हो रही मतगणना में फिलहाल BJP की अनीता चौहान विजयी हुई हैं, तो वहीं कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया चुनाव हार चुके हैं।

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत रतलाम जिले में हुए मतदान की मतगणना 4 जून को रतलाम के शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय परिसर में बनाए गए मतगणना केंद्र पर हो रही है। मतगणना स्थल पर सभी व्यवस्थाए चाकचौबंद रूप से की गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश बाथम के निर्देशन में प्रशिक्षित कर्मी मतगणना कार्य करेंगे। मतगणना कर्मियों को प्रातः 6 बजे मतगणना स्थल पर पहुंचने के लिए निर्देशित किया गया है।

Ratlam

मतगणना स्थल पर प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की ईवीएम से होने वाली मतगणना के लिए कक्ष निर्धारित किए गए हैं। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र जावरा की गणना कक्ष क्रमांक 5 में होगी। रतलाम ग्रामीण के लिए कक्ष क्रमांक 6, आलोट के लिए कक्ष क्रमांक 7, सैलाना के लिए कक्ष क्रमांक 8 तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र रतलाम शहर की मतगणना के लिए कक्ष क्रमांक 9 निश्चित है। प्रत्येक मतगणना कक्ष के कलर कोड भी निर्धारित किए गए हैं। हर एक मतगणना हाल में 14 टेबलों पर मतगणना की जाएगी। इस अनुसार कुल 70 टेबल्स पर मतगणना होगी।

प्रत्येक टेबल पर एक गणना सहायक, एक गणना पर्यवेक्षक तथा एक सूक्ष्म प्रेक्षक तैनात रहेगा। मतगणना परिसर में आयोग द्वारा तैनात प्रेक्षक भी मौजूद रहेंगे। प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होने वाली मतगणना के पूर्व लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951की धारा128 के अंतर्गत सभी सहायक रिटर्निग अधिकारी अपनी घोषणा पढेंगे।

मतगणना स्थल पर विभिन्न कार्यों के लिए लगभग ढाई हजार अधिकारी, कर्मचारी तैनात रहेंगे। कलेक्टर बाथम के निर्देशन में मतगणना स्थल पर पेयजल, छाया, नाश्ता भोजन, टॉयलेट, शौचालय, मीडिया सेंटर, मतगणनाकर्मियों, राजनीतिक पार्टियों के गणना अभिकर्ताओं के प्रवेश, ईवीएम लाने-ले-जाने के मार्ग, बेरीकेटिंग, पार्किंग इत्यादि व्यवस्थाएं नियोजित ढंग से की गई है। मतगणना के दौरान तथा उसके पश्चात कानून ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की गई है।

जारी आदेश के अनुसार मतगणना स्थल मेंन गेट प्रवेश स्थल पर एवं बाहरी परिसर के लिए संयुक्त कलेक्टर अनिल भाना को तैनात किया गया है। इसी प्रकार मतगणना स्थल के भीतर संपूर्ण परिसर के लिए डिप्टी कलेक्टर संजय शर्मा तथा संपूर्ण रतलाम शहर एवं रैली जुलूस के दौरान कानून व्यवस्था हेतु डिप्टी कलेक्टर विवेक सोनकर की तैनाती की गई है।

ये भी पढ़े- Lok Sabha Chunav Result LIVE: अमेठी से स्मृति ईरानी और आगरा से एसपी सिंह बघेल आगे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+