Lok Sabha Election: चूल्हे पर रोटी बनाकर खाने लगे महाआर्यमन सिंधिया, आदिवासियों का दिल जीता

Loksabha Election की हलचल के बीच प्रत्याशी और उनके परिवारजन लगातार जनसंपर्क का मैदान संभाले हुए हैं, जहां गुना लोकसभा में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महाआर्यमन सिंधिया का अलग अंदाज देखने मिल रहा है। यहां युवराज सिंधिया कभी बैलगाड़ी की सवारी करते नजर आ रहे हैं, तो कभी चूल्हे पर अपने हाथों से मक्का की रोटी बना रहे हैं।

आदिवासी समाजजनों के बीच महाआर्यमन सिंधिया का ये अंदाज खूब पसंद किया जा रहा है. वहीं भोजन के बाद सिंधिया ने अलग-अलग आदिवासी क्षेत्रों में पहुंचकर पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया के पक्ष में मतदान करने की अपील की है।

Guna

कुछ ऐसा है अनूठा अंदाज

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महानार्यमन सिंधिया ने अपने प्रचार अभियान की शुरूआत बमोरी विधानसभा के प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर के दर्शन कर की, साथ ही उन्होंने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया. जनसंपर्क के दौरान महाआर्यमन सिंधिया केदारनाथ मंदिर के साथ आदिवासी क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए खेरीखता में कस्तूरी बाई बारेला के निवास पहुंचे, जहां अपने हाथों से चूल्हे पर मक्का की रोटी और डाल पानये बनाए और भोजन किया।

एक्टिव हुए महाआर्यमन सिंधिया

इन दिनों गुना लोकसभा में सियासी पारा चढ़ा हुआ है, जहां पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए बेटे महाआर्यमन जमकर पसीना बहा रहे हैं, इतना ही नहीं महाआर्यमन पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया की तरह अपने कर्मठ अंदाज से लोगों का दिल भी जीत रहे हैं। गुना लोकसभा में सिंधिया परिवार ने चुनावी मैदान संभाला हुआ है, जहां बीजेपी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ पत्नी प्रियदर्शिनी सिंधिया और बेटे महाआर्यमन लगातार जनता के बीच पहुंच रहे हैं। वहीं चुनाव प्रचार के दौरान महाआर्यमन सिंधिया का बेहद अनूठा अंदाज देखने मिला, जहां महाआर्यमन सिंधिया ने बैल गाड़ी पर सवार होकर पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए प्रचार-प्रसार किया है।

ये भी पढ़े- Guna News: महाआर्यमन सिंधिया का अनूठा अंदाज, बैलगाड़ी पर सवार होकर पापा के लिए वोट मांगे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+