'काश पाकिस्तान के पास भी मोदी जैसा नेता होता', किसने कही ये बात, CM मोहन यादव ने खोला राज
Lok Sabha Election की हलचल के बीच प्रदेश के मुखिया सीएम डॉ. मोहन यादव मिशन मालवा पर पहुंचे, जहां उन्होंने मंदसौर में बीजेपी प्रत्याशी सुधीर गुप्ता के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर सराहना की, तो वहीं कांग्रेस को अपने निशाने पर लिया।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव प्रचार अभियान में हिस्सा लेने मंदसौर पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ मंच पर बीजेपी प्रत्याशी सुधीर गुप्ता, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती समेत तमाम नेता मौजूद रहे।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंदसौर में जनसभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के कामों की जमकर सराहना की, तो वहीं कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा है।
CM डॉ. मोहन यादव ने मंदसौर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में सक्षम नेतृत्व हमारे सामने है। हमारे सबसे बड़े दुश्मन पाकिस्तान को अगर मुंह की खाने के लिए मजबूर किया, और पूरे देश के साथ-साथ दुनिया में संदेश दिया, आतंकवादियों से निपटने के लिए, सीमाओं की रक्षा करने के लिए कुछ नहीं चाहिए, केवल 56 इंच का कलेजा चाहिए, जो भाजपा के माध्यम से देश ने दिया है। अब हम नहीं कह रहे उनके लिए, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री, कई सारे पाकिस्तान के नेता कहते हैं कि, काश पाकिस्तान के पास भी नरेंद्र मोदी जैसा नेता होना चाहिए, यह हमारे लिए गर्व की बात है।
मालवा-निमाड़ में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी का सिलसिला जारी है। इस बीच CM डॉ. मोहन यादव खंडवा दौरे पर आए, जहां उन्होंने रोड शो में हिस्सा लिया। रोड शो के बाद आयोजित हुई जनसभा में CM डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर जमकर निशाना साधा।
जनसभा में CM डॉ. मोहन यादव ने आमजन को संबोधित करते हुए एक बार फिर कमल खिलने की बात कही तो वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों की भी जमकर सराहना की है। इसी के साथ उन्होंने कांग्रेस पर तंज करते हुए निशाना साधा, जहां उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को अपने निशाने पर लिया।
ये भी पढ़े- 'मम्मी ने पीछे से सरकार चलाई, कागज आपने फाड़े पप्पू जी', CM मोहन यादव का राहुल गांधी पर निशाना












Click it and Unblock the Notifications