'मम्मी ने पीछे से सरकार चलाई, कागज आपने फाड़े पप्पू जी', CM मोहन यादव का राहुल गांधी पर निशाना
Lok Sabha Election की हलचल देखने मिल रही है, जहां मालवा-निमाड़ में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी का सिलसिला जारी है। इस बीच CM डॉ. मोहन यादव खंडवा दौरे पर आए, जहां उन्होंने रोड शो में हिस्सा लिया। रोड शो के बाद आयोजित हुई जनसभा में CM डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर जमकर निशाना साधा।
जनसभा में CM डॉ. मोहन यादव ने आमजन को संबोधित करते हुए एक बार फिर कमल खिलने की बात कही तो वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों की भी जमकर सराहना की है। इसी के साथ उन्होंने कांग्रेस पर तंज करते हुए निशाना साधा, जहां उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को अपने निशाने पर लिया।

CM मोहन यादव ने कहा कि, दुर्भाग्य से उसके उल्टे कांग्रेस और उसके नेता, पता नहीं भगवान ने कैसा दिमाग दिया है, क्या कहते हैं?, कैसे कहते हैं, आश्चर्य लगता है, जिनके नानाजी प्रधानमंत्री रहे, जिनकी दादी प्रधानमंत्री रही, जिनके पिताजी प्रधानमंत्री रहे, लगातार इतने साल निकालने के बाद उनकी मम्मी ने पीछे से सरकार चलाई, कागज तो आप ने फाड़े पप्पू जी, आपको गरीबों की चिंता नहीं हुई, आपको गरीबों की परवाह नहीं हुई, और कितनी गरीब बेशर्मी से बोलते हैं, एक बार सरकार बनवा दो गरीबी दूर कर दूंगा। भैया तेरे पिता जी ने, दादाजी ने नहीं की, कब तक झूठ बोलोगे।
रोड शो में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताया की, मैं आज रोड शो में खंडवा में हूं, सैलाब बता रहा है कि, जनता दिल खोलकर स्वागत कर रही है। निमाड़ की गर्मी, दोपहर 1 बजे का टाइम हो रहा है, लेकिन ऐसे में जनता बता रही है कि, जनता का भाजपा से प्यार कितना है। मैं अपनी ओर से सभी कार्यकर्ताओं का आभार और जनता का आभार जताता हूं। पहले चरण में जनता ने बढ़ चढ़कर मोदी जी के पक्ष में वोट दिया है। पहले चरण में हम सफलता के साथ निश्चित रूप से 6 की 6 चरण जीतने जा रहे हैं, देश की 102 सीटों पर भी रिकॉर्ड बनेगा।
ये भी पढ़े- Lok Sabha Election: प्रत्येक बूथ पर 10% वोट बढ़ाएगी BJP, कुछ ऐसा है जीत का खास प्लान












Click it and Unblock the Notifications