Lok Sabha Election: 'मिशन मालवा-निमाड़' पर CM मोहन यादव, खंडवा में बोले- कमल खिलकर रहेगा
Lok Sabha Election देशभर के साथ मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव की हलचल देखने मिल रही है, जहां मालवा-निमाड़ में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी का सिलसिला जारी है। इस बीच CM डॉ. मोहन यादव खंडवा दौरे पर आए, जहां उन्होंने रोड शो में हिस्सा लिया।
इस दौरान रोड शो में CM डॉ. मोहन यादव के साथ खंडवा, बुरहानपुर लोकसभा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक अर्चना चिटनिस समेत तमाम जनप्रतिनिधि और BJP नेता नजर आ रहे थे। चिलचिलाती गर्मी के बीच शुरू हुए रोड शो में कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही। वहीं जनमानस ने अपने-अपने तरीके से CM डॉ. मोहन यादव का स्वागत किया।

रोड शो में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताया की, मैं आज रोड शो में खंडवा में हूं, सैलाब बता रहा है कि, जनता दिल खोलकर स्वागत कर रही है। निमाड़ की गर्मी, दोपहर 1 बजे का टाइम हो रहा है, लेकिन ऐसे में जनता बता रही है कि, जनता का भाजपा से प्यार कितना है। मैं अपनी ओर से सभी कार्यकर्ताओं का आभार और जनता का आभार जताता हूं। पहले चरण में जनता ने बढ़ चढ़कर मोदी जी के पक्ष में वोट दिया है। पहले चरण में हम सफलता के साथ निश्चित रूप से 6 की 6 चरण जीतने जा रहे हैं, देश की 102 सीटों पर भी रिकॉर्ड बनेगा।
CM डॉ. मोहन यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, जिस तरह से भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है, आंधी आए, बारिश आए, तूफान आए, कमल खिल कर रहेगा। कमल खिलने से कोई नहीं रोक सकता, तमाम प्रकार की चुनौतियों के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए जिस तरह का समय चल रहा है, हम भाग्यशाली हैं, परमात्मा की कृपा से यह समय हम अपनी आंखों से देख रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया भारत की तरफ देखती है। दुनिया के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के 182 करोड लोगों का सम्मान करते हैं।
ये भी पढ़े- 'मम्मी ने पीछे से सरकार चलाई, कागज आपने फाड़े पप्पू जी', CM मोहन यादव का राहुल गांधी पर निशाना












Click it and Unblock the Notifications