रात वाली पार्टी में लड़कियों के साथ परोसी जा रही थी शराब, जंगल के रिसॉर्ट में नजारा देख कर हिल गई MP पुलिस
Betul Police Raids At Resort: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में महाराष्ट्र की युवतियों के साथ रईसजादे रिसॉर्ट की डांस पार्टी में मस्त थे। इसी दौरान पुलिस ने दबिश दे दी। पुलिस ने 11 युवतियों सहित 45 लोगों को गिरफ्तार किया है।
बैतूल में महाराष्ट्र की सीमा से लगे एक रिसॉर्ट में अनैतिक गतिविधियों के संचालित होने की पुलिस को जानकारी मिली थी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने रिसॉर्ट में छापा मारा, तो अवैध रूप से शराब परोसी जा रही थी और डांस पार्टी चल रही थी।

इस रिसोर्ट में भारी मात्रा में विदेशी शराब भी जब्त की गई है। हालांकि, मामला जमानती होने की वजह से सभी आरोपियों को थाने से ही जमानत पर रिहा कर दिया गया है। बैतूल निश्चल झारिया के जानकारी मुताबिक सूचना मिली थी कि अवैध शराब और अवैध गतिविधियां रिसोर्ट में संचालित हो रही हैं। इसी को लेकर पुलिस की टीम ने छापा मार कार्रवाई की है।
पार्टी में नाचने के लिए महाराष्ट्र से बुलाई थीं डांसर
उन्होंने जानकारी दिखाई जिन 45 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उनमें 11 महिलाएं भी शामिल हैं। मामले की जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के नागपुर की डांसर भी पार्टी में आई थीं। बैतूल के मुलताई थाना क्षेत्र में महाराष्ट्र की सीमा से लगे नेचर प्राइड वाटर पार्क एंड रिसोर्ट में अनैतिक गतिविधि चलने की जानकारी मिलने पर मुलताई पुलिस ने बुधवार की देर रात छापा मारा।
जब पुलिस रिसॉर्ट में पहुंची, तो उसे अंदर जाने से रोकने का प्रयास भी किया गया है। इसके बाद पुलिस अंदर गई, तो वहां डांस पार्टी चल रही थी। इसमें पुरुष और महाराष्ट्र के नागपुर से आईं महिला डांसर मौजूद थीं। पुलिस ने रिसोर्ट पर छापा मार कार्रवाई की, जहां पर डीजे बज रहा था और शराब परोसी जा रही थी।
मगर, रिसोर्ट मालिक के पास बार का लाइसेंस नही था। पुलिस ने वहां से डेढ़ पेटी शराब जब्त की है। पुलिस ने रिसोर्ट मैनेजर सहित महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के 45 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने आबकारी एक्ट और कोलाहल अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। हालांकि, मामला जमानती होने के कारण पुलिस ने सभी को थाने से जमानत दे दी है।












Click it and Unblock the Notifications