श्योपुर में नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविंद सिंह ने गुलाम नबी आजाद को कहा 'स्वार्थी'
श्योपुर पहुंचकर नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविंद सिंह ने बाढ़ प्रभावित ईलाकों का किया दौरा, शिवराज सरकार और गुलाम नबी आजाद समेत सिंधिया पर साधा निशाना
श्योपुर, 31 अगस्त। मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने गुलाम नबी आजाद पर बड़ा जुबानी हमला बोलते हुए उन्हें स्वार्थी कह दिया है। इतना ही नहीं नेता प्रतिपक्ष ने यहां तक कह दिया कि राजनीति में लूट के लिए लोग बिक रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह श्योपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए पहुंचे थे।
Recommended Video

उड़न खटोले से श्योपुर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष
नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह उड़न खटोले में सवार होकर श्योपुर और मुरैना में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे थे। मुरैना के बाद जब नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह श्योपुर में पहुंचे तो श्योपुर में उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा करने के बाद सियासी बयानबाजी भी की।

गुलाम नबी आजाद को बताया स्वार्थी
नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए गुलाम नबी आजाद को स्वार्थी तक कह दिया। नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा कि राजनीति में लूट के लिए लोग बिक रहे हैं। उन्होंने कहा अगर गुलाम नबी आजाद को राज्यसभा सांसद बना देते तो वह नहीं जाते।

ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी साधा निशाना
नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविंद सिंह के निशाने पर हमेशा ज्योतिरादित्य सिंधिया रहते हैं। श्योपुर में भी नेता प्रतिपक्ष ने सिंधिया को लेकर एक बार फिर बयान दिया। नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने सिंधिया का उदाहरण देते हुए कहा कि सिंधिया के नेतृत्व में भेड़ बकरी की तरह नेता बिके। उन्होंने आगे बोलते हुए बाढ़ को लेकर सरकार पर भी जुबानी हमला बोला।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा बाढ़ आपदा प्राकृतिक नहीं
नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने श्योपुर पहुंचकर शिवराज सरकार पर करारा हमला बोला है। नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने कहा कि बाढ़ प्राकृतिक आपदा नहीं है बल्कि यह तो सरकार के निकम्मेपन से आयोजित की गई आपदा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिना सोचे समझे चंबल नदी में पानी छोड़ दिया गया इस वजह से गांव के गांव तबाह हो गए, पीड़ितों को अब तक राहत नहीं पहुंचाई गई है, सर्वे का काम अभी चल रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने बाढ़ आपदा के लिए दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है।












Click it and Unblock the Notifications