Video: प्यासा था किंग कोबरा, स्नैक कैचर ने मुंह से लगाई पानी की बोतल तो गट गट करके पी गया

King Cobra: सोशल मीडिया (Social Media)पर वायरल (Viral Video )इस वीडियों में स्नैक कैचर ने सबसे पहले किंग कोबरा का रेस्क्यू किया। फिर जैसे ही प्यासे किंग कोबरा को पानी पिलाया तो जो हुआ वो आप सोच भी नहीं सकते है।

बैतूल के मुलताई में किंग कोबरा को रेस्क्यू कर उसे बोतल से पानी पिलाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो चार पांच दिन पुराना बताया जा रहा है।

King Cobra started drinking water from bottle Betul

जिसे रेस्क्यू किया गया। वह सांप बोतल से पानी पीता दिखाई दे रहा है। खास बात यह है कि पानी पी रहे इस कोबरा के मुंह के पास से जब बोतल हटाई गई। तो प्यासा होने के कारण वह बोतल तक अपना मुंह ले जाते दिखाई दिया।

दरअसल, यह नाग एक अनाज गोदाम से पकड़ा गया था। सर्प मित्र श्रीकांत विश्वकर्मा के अनुसार नगर के एक गल्ला गोदाम से उन्होंने एक जहरीले कोबरा सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया था।

उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर में उन्हें अनाज व्यापारी वीरेंद्र अग्रवाल द्वारा उनके गल्ला गोदाम में जहरीला सांप होने की जानकारी दी थी। जहरीला सांप गोदाम के भीतर होने से यहां काम करने वाले हम्माल सावधानी से हट गए। यदि वे लापरवाही पूर्वक काम करते तो उनके साथ अनहोनी घटना घट सकती थी।

यहां एक हमाल ने जैसे ही अनाज की बोरी को हुक के जरिए हटाया तो उसे किंग कोबरा दिखाई दिया। जिसके बाद सभी हमाल वह से हट गए। जानकारी मिलते ही वे सहयोगी प्रवीण पवार को साथ लेकर बताए गए स्थान पहुंचे। जहां खोजबीन के बाद अनाज के ढेर के पास जहरीला सांप नजर आया। जिसका सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

सर्प मित्र के अनुसार कोबरा प्रजाति का सांप काफी खतरनाक तथा जहरीला होता है। जिसके काटने से कुछ ही समय में पीड़ित की मौत तक हो जाती है। सर्प मित्र ने कहा कि कभी भी सर्प दंश का शिकार होने पर सीधे अस्पताल का रुख करें। झाड़ फूंक के चक्कर में न पड़े। ऐसा करने पर मरीज की जान का खतरा बढ़ जाता है।

विश्वकर्मा के अनुसार पकड़ा गया यह सांप बेहद फुर्तीला था। लेकिन गोदाम में रहने की वजह से वह प्यासा हो गया था। जिसे जंगल में छोड़ने से पहले बोतल से पानी पिलाया गया। वह इतना प्यासा था कि देर तक बोतल से पानी पीता रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+