कोटा में शिवपुरी की बेटी के अपहरण पर मंत्री सिंधिया ने तुरंत की राजस्थान CM भजन लाल शर्मा से बात
शिवपुरी की बेटी का अपहरण के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तुरंत की राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से बात बोला कि पुलिस जल्द से जल्द तहकीकात कर हमारी बेटी को वापस लाए"
शिवपुरी के धाकड़ समाज की एक बेटी जिसने कोटा राजस्थान में अपनी पढ़ाई की थी, उसका अपहरण हो गया है। आरोपियों ने अपहरण के 48 घंटे बाद बच्ची के पिता से संपर्क किया और पैसों की मांग की। इस घटना के सम्बंध में सोमवार को बच्ची के पिता ने मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से बात की।

मंत्री सिंधिया ने तुरंत राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से संपर्क करके मामले की तहकीकात करने की मांग की और बच्ची को जल्द से जल्द वापस लाने का आग्रह किया।
मंत्री सिंधिया ने बताया कि वह निरंतर मामले की जांच कर रहे हैं और उन्हें यह समाचार बहुत दुखी करता है। उन्होंने पीड़ित बच्ची के पिता से भी फ़ोन पर बात की और उन्हें आश्वासन दिया, "अब बेटी को वापस लाने की जिम्मेदारी मेरी है, आप और आपका परिवार अपना ख्याल रखे। वह सिर्फ आपकी बेटी नहीं बल्कि मेरी भी बेटी है।" बच्ची के पिता ने इस मामले की पुलिस जांच की मांग की है और उन्होंने संभावित आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
बता दे अपहरण करने वालों ने छात्रा को छोड़ने के एवज में 30 लाख रुपए की फिरौती की मांग की है। छात्रा के पिता शिवपुरी के बैराड़ थाना क्षेत्र में रहते हैं। लाल मामले में कोटा पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं एसपी शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ ने मामले की जानकारी लेने और सहयोग करने की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications