मां बाथरूम में, पिता किचन में... आवारा कुत्ते 2 साल की बच्ची को घसीटकर ले गए, फिर नोच-नोचकर मार डाला
Khargone News: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में कुत्ते खूंखार होते जा रहे हैं। सोमवार को निर्माण स्थल पर खेल रही दो साल की बच्ची को गली का कुत्ता उठा ले गया और दूर ले जाकर उसे नोचला शुरू कर दिया। कुत्ते के काटने से बच्ची की मौत हो गई।
कोतवाली थाना प्रभारी बीएल मंडलोई के जानकारी अनुसार बच्ची के पिता संजय जिले के उपड़ी गांव के निवासी हैं। मंगरुल रोड पर एक निर्माणाधीन मकान की चौकीदार का काम कर रहे थे। अपने परिवार के साथ वहीं रहते हैं। सोमवार रात जब उनकी बेटी खेलते हुए सड़क पर गई हुई थी।घटना के समय संजय खाना बना रहा था और उसकी पत्नी सपना नहा रही थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि खेलते समय कुछ आवारा कुत्तों ने बच्ची पर हमला कर दिया और उसे 100-150 मीटर तक घसीटते हुए ले गए, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर मदद के लिए भागे दंपती बच्ची को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जिला अस्पताल के सिविल सर्जन अमर सिंह चौहान ने जानकारी दी की कुत्ते के काटने से बच्ची के सीने और कमर पर गंभीर चोटें आई हैं। जिससे उसकी मौत हो गई है। मृतक बच्ची का मंगलवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि फरवरी माह में बड़वानी जिला मुख्यालय पर भी कुत्तों के अटैक से एक 2 वर्षीय बच्चों की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications