Khargone bus accident से पहले MP के इन बस हादसों में कई लोगों ने गंवाई जान
Khargone bus accident से पहले तमाम बड़े बस हादसे घटित हो चुके हैं, जिसमें कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है, आइए जानते हैं एमपी के उन बड़े बस हादसों के बारे में जिन हादसों में कई लोगों ने गंवाई अपनी जान.

Recommended Video

मध्यप्रदेश के खरगोन में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब श्रीखंडी से बस इंदौर की ओर जा रही थी, तभी अचानक बस रेलिंग तोड़कर नदी में जा गिरी, जिसके चलते हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई, तो वहीं 25 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश में से पहले भी तमाम बड़े बस हादसे घटित हो चुके हैं, जिसमें कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है, खरगोन जिले की ही बात करें तो यहां लगभग 6 महीने पहले ही बस हादसा हुआ था, जिसमें बस रेलिंग तोड़कर नर्मदा नदी में जा गिरी थी, इस हादसे में भी 15 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी, तो वहीं अब एक बार फिर ऐसा ही हादसा घटित हुआ है जिसमें 22 लोगों की मौत हो गई।
नर्मदा नदी में समा गई थी बस
जुलाई 2022 में ही खरगोन जिले के खलघाट में हुए हादसे ने पूरे मध्यप्रदेश को हिला कर रख दिया था, जिसमें यात्री बस उफनती नर्मदा नदी में जा गिरी थी। इस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो गई थी, हादसे का शिकार हुई बस इंदौर से महाराष्ट्र के जलगांव के लिए रवाना हुई थी, जहां खलघाट पहुंचते ही अचानक मोटरसाइकिल बीच में आ जाने से बस का संतुलन बिगड़ गया, और यही कारण रहा कि अनियंत्रित बस ब्रिज की रेलिंग तोड़ नर्मदा नदी में जा गिरी। यह हादसा इतना दर्दनाक था कि, जिसने भी देखा वह सहम गया था।
इन बस हादसों में गई कई जानें
इंदौर में इससे पहले भेरूघाट पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया था, जिसमें ओवरटेक करने के चक्कर में यात्रियों से भरी बस खाई में जा गिरी थी, जिसके चलते 5 लोगों की मौत हो गई थी, तो वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। विंध्य के सीधी जिले में 16 फरवरी 2021 को यात्री बस के नहर में गिरने से बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें लगभग 50 लोगों की मौत हो गई थी, इस हादसे के दौरान 7 लोग नहर से तैरकर बाहर आ गए थे। वहीं इस हादसे ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया था। इससे पहले ऐसा ही एक हादसा साल 2006 में हुआ था,जिसने सभी को हैरान कर दिया था, जहां एक यात्री बस गोविंदगढ़ के तालाब में जा गिरी थी, बताया जाता है की, इस बस में 63 लोग सवार थे, जिसमें से एक ही व्यक्ति जिन्दा बच पाया था। अन्य सभी 62 लोगों की मौत तालाब में डूबने की वजह से हो गई थी। इस बस में भी क्षमता से अधिक लोगों को बैठाया गया था।
ये भी पढ़ें- Khargone bus accident: PM Narendra modi ने हादसे पर जताया दुख, मुआवजे का किया एलान












Click it and Unblock the Notifications