Khargone bus accident: PM Narendra modi ने हादसे पर जताया दुख, मुआवजे का किया एलान

Khargone bus accident को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया है, साथ ही मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है.

khargone

Khargone bus accident: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के खरगोन में हुई बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया, जिसमें 23 लोगों की जान चली गई, और मृतकों और घायलों के परिवारों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में मंगलवार को एक निजी यात्री बस के पुल से गिर जाने से 23 लोगों की मौत हो गई, और 25 अन्य घायल हो गए। राज्य सरकार ने मृतकों के परिवारों को चार-चार लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये और मामूली रूप से घायलों को 25-25 हजार रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

पीएम मोदी ने किया ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा की, "खरगोन में सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है, जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदना है। मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। एक अन्य ट्वीट में कहा गया, "मध्य प्रदेश के खरगोन में बस दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी हादसे पर दुख जताया है। उपराष्ट्रपति ने ट्वीट किया, "मध्य प्रदेश के खरगोन में एक बस दुर्घटना में लोगों की मौत बेहद दुखद है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

कुछ इस तरह हुआ हादसा

मध्य प्रदेश के लिए मंगलवार का दिन बेहद ही दुखदाई रहा, जब प्रदेश के खरगोन में सुबह लगभग साढ़े 8 बजे श्रीखंडी से इंदौर जा रही बस पुल की रेलिंग तोड़ नदी में जा गिरी। इस हादसे में 23 लोगों ने अपनी जान गंवाई है, तो वहीं 25 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा इतना दर्दनाक था कि, देखने वाले भी सहम गए। हादसे के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के कृषि मंत्री और खरगोन जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने ट्वीट कर घटना को लेकर दुख जताया है।

ये भी पढ़े- Khargone bus accident की आंखों देखी, 50 फीट की ऊंचाई से नदी में गिरी बस, जिसने भी देखा वो सहम गया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+