Khandwa News: खंडवा में सीबीआई का छापा, नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़ा मामले में जांच करने पहुंची 6 सदस्यीय टीम

Khandwa News: खंडवा में सांई नर्सिंग कॉलेज की जांच करने के लिए सीबीआई की टीम पहुंची। शनिवार की देर रात सीबीआई टीम की 6 सदस्य दल खंडवा के साईं पैरामेडिकल नर्सिंग कॉलेज भवन पहुंचा।

यहां कॉलेज की मान्यता के दस्तावेज, भवन, शैक्षणिक सुविधाओं, प्रशिक्षण, लैब, लायब्रेरी और स्टाफ की योग्यता संबंधी जांच की। यह जांच देर रात तक चलती रही।

Khandwa CBI raid
दरअसल, बीएससी नर्सिंग कराने वाले मध्य प्रदेश के 364 नर्सिंग कॉलेजों की हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई की अलग-अलग टीम जांच कर रही है। बीएससी नर्सिंग सत्र 2021 से परीक्षाएं नहीं हो रही है। क्योंकि कुछ कॉलेजों के फर्जीवाड़े को लेकर हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में याचिका लगी हुई थी। जो जबलपुर हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए शिफ्ट हो गई।

प्रकरण की सुनवाई 17 जनवरी को होना है। इसके पहले हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई को मध्य प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज की जांच कर रिपोर्ट पेश करनी है। 6 जनवरी की देर रात छह सदस्यीय सीबीआई की टीम खंडवा आई। जो जसवाड़ी रोड, राम नगर स्थित सांई पेरामेडिकल नर्सिंग कॉलेज में भवन, शैक्षणिक सुविधा सहित स्टाफ की योग्यता की जांच कर रही है।

टीम ने क्लीनिकल और नॉन क्लीनिकल दोनों ही प्रकार के विषयों से संबंधित महाविद्यालय एवं पढ़ने वाले स्टूडेंट के प्रशिक्षण संबंधी दस्तावेज प्रबंधन से मांगे हैं। नर्सिंग कॉलेज की मान्यता संबंधी नियमों के आधार पर भवन, लाइब्रेरी, क्लास रूम, प्रेक्टिकल लैब, प्रशिक्षण और शिक्षकों एवं स्टॉफ की नियुक्ति दस्तावेज की देर रात तक बारीकी से जांच की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+