Khalistan supporters: एसएफजे सरगना पन्नू की बीजेपी नेता को धमकी, बोला- ‘तुझे और तेरे PM मोदी को मार देंगे’
खालिस्तानी आतंकी और SFJ सरगना गुरवंतसिंह पन्नू ने अब एमपी के बीजेपी नेता और पीएम मोदी को मारने की धमकी दी है। फोन पर मिली इस धमकी की पुलिस में शिकायत की गई है। जिसकी जांच की जा रही है।

Khalistan supporters Terrorist Pannu:प्रतिबंधित संगठन सिख्स फॉर जस्टिस के जनरल काउंसिल गुरपतवंत सिंह पन्नू की एक बार फिर बौखलाहट सामने आई है। पन्नू ने एमपी सीहोर के बीजेपी नेता जसपाल सिंह अरोरा को फोन पर धमकी दी है। अरोरा की ओर से पुलिस में की गई शिकायत के मुताबिक आतंकी पन्नू ने कहा है कि 'तुझे और तेरे प्रधानमंत्री मोदी को भी मार देंगे'। इससे कुछ दिनों पहले पन्नू ने सीएम शिवराज पर जूता फेंकने वालों को 25 हजार डॉलर इनाम देने का वीडियो जारी किया था।

सरकार द्वारा घोषित फरार आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। अब उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एमपी के सीहोर से बीजेपी नेता जसपाल सिंह अरोरा को मारने की धमकी दी है। जसपाल सिंह अरोरा सीहोर जिला पंचायत और नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष रहे है। उन्होंने पुलिस में धमकी की शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि पन्नू ने उन्हें फोन करते हुए यह कहा कि वह कनाडा से बोल रहा है। वह उसको और पीएम मोदी को भी मार देगा। यह फोन मंगलवार की शाम 7 बजे आया। जिसके बाद एसपी को लिखित शिकायत की गई।

दरअसल कुछ दिनों पहले जबलपुर में प्रभजोत सिंह को ट्रैक्टर में भिंडरावाले की फोटो लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद पन्नू ने सीएम शिवराज को भी चुनौती दी। इसके जबाब में जसपाल ने ऐलान किया कि जो भी पन्नू का सिर काटकर लाएगा, उसे 10 करोड़ का इनाम मिलेगा। अब इस मामले की पुलिस जांच कर रही है। सीहोर के एएसपी गीतेश गर्ग का कहना है कि जसपाल के फोन पर जिस नंबर से कॉल आया है, उसकी लोकेशन पता की जा रही है। इस मामले में FIR भी दर्ज की जा रही है। आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब भारत के वांटेड इस आतंकी ने इस तरह की धमकी दी है। पहले भी पन्नू कई वीडियो जारी कर चुका है।












Click it and Unblock the Notifications