Khajuraho: हेलीकॉटर एंड स्मॉल एयरक्राफ्ट समिट होगी, केंद्रीय मंत्री सिंधिया व CM शिवराज आएंगे
विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो में आगामी 25 जुलाई को 5वीं 'हेलीकॉप्टर एंड स्मॉल हेलीकॉप्टर समिट' का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही एशिया की पहली हेलीकॉप्टर और एयरक्राफ्ट पायलट ट्रेनिंग सेंटर का भी विधिवत उद्घाटन होगा। आयोजन में शामिल होने के लिए केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आएंगे।

खजुराहो एयरपोर्ट अथॉर्टी के अधिकारियों के अनुसार इस समिट की थीम 'रीचिंग द लास्ट माइलः रीजनल कनेक्टिविटी थ्रो हेलीकॉप्टर्स एंड स्मॉल एयरक्राफ्ट्स' होगी। समिट में नागरिक उड्डयन सेवाओं से जुड़े कई विषयों पर मंथन होगा। टूरिस्ट स्थलों को सिविल एविएशन से जोड़ने को लेकर भी चर्चा होगी।
एयरपोर्ट डायरेक्टर संतोष सिंह ने स्थानीय मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि खजुराहो में एयरपोर्ट पर फ्लाई ओला कंपनी अकादमी एयर क्राफ्ट एवं हेलीकॉप्टर उड़ाने की ट्रेनिंग देगी। इंडियन एविएशन अकादमी जो केवल एयरक्राफ्ट पायलट की ट्रेनिंग देंगी। इन दोनों के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा मौजूद रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications