MP News: सूट-बूट में विधानसभा पहुंचे MLA कमलेश डोडियार, अंग्रेजी में ली शपथ

मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालिन सत्र का आगाज हो चुका है, जहां सत्र के पहले दिन सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने विधायक पद की शपथ ली है. वहीं सत्र के पहले दिन बाप पार्टी के इकलौते विधायक कमलेश डोडियार अपने परिवार के साथ विधानसभा पहुंचे थे, जहां कमलेश के साथ उनके बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और बच्ची साथ नजर आ रही थी.

रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा से विधायक डोडियार कर्ज लेकर चुनाव लड़ने और फिर चुनाव जीतने के चलते प्रसिद्ध हुए हैं.

Bhopal

डोडियार ने कही ये बात

रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा से विधायक कमलेश डोडियार पहली बार विधानसभा पहुंचे हैं. यही कारण रहा की डोडियार उत्साह से भरे हुए नजर आ रहे थे. वहीं डोडियार के साथ उनके माता-पिता, पत्नी और बच्चा मौजूद थे. वहीं डोडियार ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, अच्छा लग रहा है, साथ ही जिम्मेदारी का अहसास भी हो रहा है. मुझे मेरे इलाके के लिए काम करना है. साथ ही अपने लुक पर डोडियार ने कहा कि, विधानसभा में मुझे पढ़े लिखे व्यक्ति का परिचय देना है.

कौन हैं कमलेश डोडियार?

बेहद गरीब परिवार से आने वाले कमलेश डोडियार ने कड़ा संघर्ष कर सफलता का मुकाम हासिल किया है, जहां डोडियार ने 12 लाख रुपए का कर्ज लेकर चुनाव लड़ा। इतना ही नहीं डोडियार ने एक वक्त टिफिन बांटने का काम भी किया है। वहीं गांव में चिमनी लगाकर पढ़ाई करने के बाद डोडियार ने रतलाम से अलग-अलग विषयों में ग्रेजुएशन किया है, तो वहीं ग्रेजुएशन के बाद डोडियार ने राजस्थान में कुछ दिन मजदूरी भी की है। वहीं इसी के बाद रुपए जुटाकर डोडियार ने एलएलबी की पढ़ाई पूरी की, जहां जन सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के चलते हैं डोडियार ने विधानसभा चुनाव लड़ने का मन बनाया, और विधानसभा चुनाव जीतने में कामयाबी भी हासिल की है।

ये भी पढ़े- MP की पॉलिटिक्स में बढ़ा मालवा-निमाड़ का कद, यहां से ही CM और नेता प्रतिपक्ष

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+