सागर: कमलनाथ का फरमान, बडे-बडे सभी नेताओं को वार्डों का प्रभार दो, जो न माने मुझे बताओ
सागर, 28 जून। मप्र कांग्रेस के मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सागर नगर निगम महापौर का चुनाव प्रतिष्ठा का चुनाव बना लिया है। वे पूर्व में नेताओं से कह भी चुके हैं, ये मान के चलना सागर में मैं खुद चुनाव लड रहा हूं। वे रोड-शो के लिए सागर आए और बैठक के दौरान पूरी कांग्रेस को को निर्देश देकर गए हैं कि बडे-बडे जितने भी नेता हैं सबको वार्डों का प्रभार दो, यदि कोई बात न माने तो मुझे बताना।

कमलनाथ ने जिलाध्यक्ष रेखा चौधरी को निर्देश देते हुए कहा है कि सागर चुनाव में सभी बडे नेताओं का उपयोग किया जाए और एक-एक वार्ड में बडे नेताओं को प्रभार दिया जाए। यदि कोई नेता वार्ड का प्रभार लेने से मना करे तो मुझे बताना... मतलब कमलनाथ ने साफ संदेश दिया कि बडे हो छोटे नेता आपको वार्ड स्तर पर काम करके चुनाव जीतकर दिखाना है, इसके लिए मना किया गया तो वे अपने स्तर से निपटेंगे।
कांग्रेस को गोल्डन चांस मिला है
सागर में चूंकी महापौर सीट पहली दफा सामान्य महिला सीट हुई है, इस कारण कांग्रेस के पास अब तक का सबसे बेहतर और पढा लिखा प्रत्याशी मिला है। निधि जैन एक अखबार की सम्पादक हैं, स्नात्कोत्तर तक पढी, लिखी महिला हैं। समाजसेवा के माध्यम से लंबा अनुभव भी है। ऐसे में कमलनाथ और कांग्रेस चाहती है कि ऐसा मौका गंवाया ना जाए और चुनाव जीतकर निगम के माध्यम से सत्ता में वापसी की शुरूआत की जाए।












Click it and Unblock the Notifications