'नशा कारोबार के पीछे कौन, मुझे पता है नाम...', CM के सामने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया बड़ा खुलासा

इंदौर के विकास के क्षेत्र में स्वर्णिम इतिहास लिखा गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक ही दिन में एक साथ लगभग 222 करोड़ रुपये लागत के चार फ्लाय ओव्हर्स का लोकार्पण किया। यह पहली बार हो रहा है जब इंदौर में एक ही दिन में एक साथ चार फ्लाय ओव्हर्स का लोकार्पण हुआ है।

इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष और संभागायुक्त दीपक सिंह, कलेक्टर आशीष सिंह, सहित अन्य जनप्रतिनिधि विशेष रूप से मौजूद थे।

Indore

फूटी कोठी में आयोजित फ्लाय ओव्हर के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, नशे का अवैध कारोबार करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। नशे के अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए उन्होंने प्रशासन तथा पुलिस के अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज बनाना हमारा संकल्प है।

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फफ्लाईओवर लोकार्पण के दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव के सामने कहा कि, इंदौर में नशा कारोबार के तार राजस्थान के प्रतापगढ़ से जुड़े हैं। मुझे नाम भी पता है कि, कौन लोग, इस कारोबार के पीछे हैं। विजयवर्गीय ने कहा कि, आप मुख्यमंत्री भी हैं, और इंदौर के प्रभारी मंत्री भी हैं। नशे के खिलाफ नकेल कसने के लिए आपको भोपाल से आदेश जारी करने होंगे। इतना ही नहीं विजयवर्गीय ने यहां तक कह दिया कि, अब तक सिर्फ चोरों को पकड़ा है। इस कारोबार के चोरों की मां को भी पकड़िए, नहीं तो यह लोग इंदौर के युवाओं को बर्बाद कर देंगे।

ये भी पढ़े- Indore: दशहरे पर CM ने दिया खास गिफ्ट, 4 नए फ्लाईओवर ब्रिज के साथ उड़ान भरेगा इंदौर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+