टाइम-फ्रेम में पूरे किए जाए इंदौर के विकास कार्य, मंत्री विजयवर्गीय ने इन मुद्दों पर भी दिया जोर

MP News: नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में शुक्रवार 15 मार्च को इंदौर के विकास को लेकर मंत्रालय में बैठक हुई। इस बैठक में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि इंदौर शहर के सुनियोजित विकास के लिए सभी निर्माण एजेंसियों को मिलकर काम करने की जरूरत है।

उन्होंने शहर के सभी विकास कार्यों को टाइम-फ्रेम में पूरा किए जाने के भी निर्देश भी अधिकारियों को दिए। साथ ही, कहा कि इंदौर शहर के तेजी से विकास के लिए टीडीआर काउंसिल बनाई जा सकती है। इसमें नगर निगम और नगर तथा ग्राम निवेश के अधिकारियों को शामिल किया जा सकता है।

Kailash Vijayvargiya

इतना ही नहीं, इंदौर शहर के विकास के साथ-साथ ट्रेफिक व्यवस्था को लेकर ट्रेफिक मैनेजमेंट प्लान बनाने के लिए कहा। इसके लिए मंत्री विजयवर्गीय अनुभवी कम्पनी को हायर किया जाने की बात भी कही। उन्होंने नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं देने के साथ इंदौर शहर में स्वास्थ्य सुविधा के विस्तार के लिए संजीवनी क्लीनिक के विस्तार पर भी जोर दिया।

इस बैठक में इंदौर के मास्टर प्लॉन पर भी चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि इंदौर के मास्टर प्लॉन का ड्रॉफ्ट जून-2024 तक पूरा कर लिया जायेगा। इतना ही नहीं, इंदौर को साल 2041 तक वर्ल्ड क्लॉस सिटी के रूप में विकसित किया जायेगा। स्वच्छतम शहर की निरंतरता को रखते हुए शहर का विकास किया जायेगा।

शहर के जनसंख्या संतुलन को दृष्टिगत रखते हुए महानगरीय क्षेत्र में ग्रोथ सेंटर एवं सेटेलाइट टाउन का विकास किया जायेगा। इतना ही नहीं, बैठक में इंदौर मेट्रो पर चर्चा की गई। इंदौर मेट्रो की लागत 7 हजार 500 करोड़ रुपये है। इसे 3 फेज़ में पूरा किया जायेगा। बैठक में शहर की रिंग रोड, एलीवेटेड कॉरीडोर, हुकुमचंद मिल परिसर के रि-डेवलपमेंट विषय पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस दौरान मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर के विकास के लिए राज्य सरकार पर्याप्त राशि उपलब्ध करायेगी। उन्होंने नगर निगम की अन्य विभागों पर बकाया रकम की वसूली पर ध्यान देने को कहा। मंत्री ने कहा कि इंदौर शहर की विभिन्न एजेंसियों की सड़कों पर बोर्ड लगाकर प्रदर्शित किया जाये कि इनका संधारण किस एजेंसी द्वारा किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+