कितनी संपत्ति के मालिक हैं कैलाश विजयवर्गीय, 10 साल में 7 गुना बढ़ी प्रोपर्टी, सालाना कमाई जान चौंक जाएंगे

Kailash Vijayvargiya Net Worth 2023: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय दस सालों के बाद मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव-2023 में लड़ रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र इंदौर से वह भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

अब नामंकन के बाद बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अपनी संपत्ति को लेकर चर्चाओं में आ गए हैं। कैलाश विजयवर्गीय की संपत्ति 10 साल में 7 गुना बढ़ गई है। विजयवर्गीय ने अपनी और पत्नी के पास 14 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति बताई है। आइए जानें कितनी है कैलाश विजयवर्गीय की कुल नेट वर्थ?

Kailash Vijayvargiya Net Worth

Kailash Vijayvargiya Assets Liabilities: कैलाश विजयवर्गीय नेट वर्थ

  • -नामांकन के साथ दिए गए शपथ पत्र के मुताबिक कैलाश विजयवर्गीय और उनके पत्नी के पास 14.57 करोड़ की संपत्ति है।
  • -हलफनामे के मुताबिक, कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी सालाना आय 8.26 लाख बताई है।
  • - कैलाश विजयवर्गीय के पास चल संपत्ति 70.67 लाख की है और वहीं अचल संपत्ति 2.76 करोड़ की है।
  • -कैलाश विजयवर्गीय के पास कुल अपनी अकेले की संपत्ति 3.47 करोड़ रुपये की है।
  • -कैलाश विजयवर्गीय की संपत्ति पिछले 10 सालों में 7 से 5 गुना बढ़ी है। 2013 में उनके पास 65.83 लाख की संपत्ति थी।
  • -कैलाश विजयवर्गीय की वार्षिक आय 2020 में 10.52 लाख थी, जो अब घटकर 8.26 लाख हो गई है।
  • - कैलाश विजयवर्गी के पास 94 हजार 732 रुपये नकद हैं। बैंक में जमा उनके 22.67 लाख रुपये है।
  • - कैलाश विजयवर्गी के पास 13 लाख का सोना है।

Asha Vijayvargiya Net worth: आशा विजयवर्गीय की संपत्ति

  • -कैलाश विजयवर्गीय की पत्नी आशा विजयवर्गीय की सपंत्ति पिछले 10 सालों में 12 गुना बढ़ी है।
  • -आशा विजयवर्गीय की फिलहाल कुल संपत्ति 11.12 करोड़ रुपये है। इसमें चल और अचल संपत्ति दोनों शामिल है।
  • -वहीं 2013 में आशा विजयवर्गीय के पास 88.75 लाख की चल और अचल संपत्ति थी।
  • -आशा विजयवर्गीय की वार्षिक आय 2020-21 में 4.58 लाख थी, जो अब बढ़कर 8.57 लाख हो गई है।
  • -आशा विजयवर्गी के पास 50 हजार 212 रुपये नकद रुपये हैं। बैंक में जमा उनके 10.63 लाख रुपये है।
  • -आशा विजयवर्गी के पास 39.15 लाख के जेवर हैं। जिसमें सोने और डायमंड के गहने हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+