ग्वालियर पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, पीएम को सर्वोच्च सम्मान मिलने पर कुवैत सरकार का जताया आभार
MP News: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दो दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने पीएम मोदी को कुवैत के सर्वोच्च सम्मान मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को कुवैत का सर्वोच्च सम्मान मिलना पूरे देश के लिए गर्व कि बात है यह सम्मान सिर्फ प्रधानमंत्री जी नहीं बल्कि पूरे भारतवर्ष के लिए सम्मान की बात है। सिंधिया ने कुवैत सरकार का धन्यावाद जताते हुए कहा कि देश के प्रधानसेवक को सम्मान मिलना हम सबके लिए गर्व का विषय है।
कुवैत की दो दिवसीय यात्रा को को संपन्न कर प्रधानमंत्री मोदी भारत लौट चुके हैं। भारत लौटने पर दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पर पीएम का भव्य स्वागत किया गया। आपको बता दे कि किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की 43 साल बाद यह पहली यात्रा थी।

इसी बात की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए सिधिंया ने कहा कि सभी भारतीयों के लिए गर्व का विषय है कि पीएम को सर्वोच्च सम्मान मिला। पीएम को कुवैत का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान "द ऑर्डर ऑफ मुबारक द ग्रेट" से नवाजा गया है। यह पुरस्कार कुवैत के मीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल सबा ने प्रदान किया। इससे पहले पीएम मोदी के कितने देशों को सर्वोच्च सम्मान मिल चुका है आइए जानते हैं...
20 अंतरराष्ट्रीय सम्मान से नवाजे जा चुके हैं पीएम मोदी
कुवैत ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर से सम्मानित किया है। इस सम्मान के साथ ही पीएम मोदी ने नया इतिहास रच दिया है किसी देश द्वारा दिया जाने वाला यह 20वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। देश के प्रमुख देशों ने भी प्रधानमंत्री मोदी को अपने देश का सर्वोच्च सम्मान दिया है।
सऊदी अरब ने 2016 में किंग अब्दुलअज़ीज़ साश पुरस्कार, रुस ने 2019 में ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द अपोस्टल, ,मालदीव ने 2019 में निशान इज़्ज़ुद्दीन,अमेरिका ने 2020 में लीजन ऑफ मेरिट,फ्रांस ने 2023 में ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन,मिस्त्र ने 2023 में ऑर्डर ऑफ नाइल और नाइजीरिया ने 2024 में द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर से सम्मानित किया। ऐसे 20 देशों ने मोदी को अपना सर्वोच्च सम्मान दिया है।
चाहे खाड़ी देश हो, यूरोपीय या फिर पश्चिम देश सभी जगह मोदी ने अपनी अलग छाप छोड़ी है। 43 साल बाद कुवैत के दौरे पर जाकर मोदी ने कुवैत और भारत के बीच एक नई मैत्रीपूर्ण संबंधों को बनाया है। मोदी ने यहां कई कार्यक्रम में हिस्सा लिया और कुवैत- भारत के संबंधों को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने के लिए वहां के राष्ट्राध्यक्ष संग बैठक भी की।












Click it and Unblock the Notifications