कौन हैं ये महारानी जिसे शिवराज सिंह चौहान ने झुककर किया प्रणाम? देश की 50 खूबसूरत महिलाओं में होती है गिनती
Jyotiraditya Scindia -Priyadarshini Raje Love Story: आज चारों ओर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय की शादी के चर्चे हो रहे हैं। कार्तिकेय की शादी अमानत बंसल से हुई है, इस शाही शादी के बहुत सारे फोटो और वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
इस शादी में राजनीति और उद्योग जगत की कई मशहूर हस्तिय़ां शामिल हुईं, जिनका बड़े ही आदर-भाव से स्वागत शिवराज सिंह चौहान ने किया। इसी शादी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पत्नी प्रियदर्शिनी राजे पहुंचे थे, जिनका शिवराज सिंह ने बड़े ही गर्मजोशी से स्वागत किया।

महारानी प्रियदर्शनी को हाथ जोड़कर झुककर प्रणाम किया (Jyotiraditya Scindia)
उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को गले लगाया और महारानी प्रियदर्शनी को हाथ जोड़कर झुककर प्रणाम किया, जिसके बदले में प्रियदर्शिनी राजे ने भी उन्हें झुककर नमस्ते किया। दोनों के अभिवादन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग जमकर इसपर कमेंट कर रहे हैं और दोनों की तारीफ कर रहे हैं।
लोगों ने सादगी, नम्रता और अच्छे संस्कार की तारीफ की (Jyotiraditya Scindia)
दोनों के प्रणाम को लोगों ने सादगी, नम्रता और अच्छे संस्कार का साक्षात प्रमाण कहा है। मालूम हो कि लाइट मल्टीकलर की खूबसूत जड़ाऊ साड़ी में प्रियदर्शिनी राजे हमेशा की तरह बेहद ही सुंदर दिख रही थीं। उनके पति ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शादी में काफी खुश नजर आए और उन्होंने भी शिवराज सिंह के साथ शादी में डांस किया।
प्रियदर्शिनी देश की 50 सबसे खूबसूरत महिलाओं में शामिल
आमतौर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी इवेंट वगैरह से दूर रहती हैं लेकिन शिवराज सिंह चौहान के यहां शादी को इंज्वाय करती नजर आईं। जिस वक्त उनकी एंट्री मैरिज में हुई, तब ही लोगों की निगाहें उनपर टिक गई थीं। मालूम हो कि प्रियदर्शिनी देश की 50 सबसे खूबसूरत महिलाओं में शामिल रही हैं।
गायकवाड़ मराठा राजघराने में हुआ प्रियदर्शनी राजे का जन्म (Jyotiraditya Scindia)
उनका जन्म गुजरात के बड़ौदा, गायकवाड़ मराठा राजघराने में हुआ। प्रियदर्शिनी की मां नेपाल के राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। उनकी और ज्योतिरादित्य सिंधिया की पहली मुलाकात एक प्रदर्शनी में हुई थी, हालांकि ये मीटिंग दोनों की फैमिली ने ही सेट की थी। बेपनाह खूबसूरत प्रियदर्शिनी को देखने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास हां करने कोई विकल्प नहीं था। एक टीवी इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि 'प्रियदर्शिनी ब्यूटी विद ब्रेन हैं।'
कपल को शादी से दो बच्चे आर्यमन और अनन्या हैं
2008 में प्रियदर्शिनी को 'बेस्ट ड्रेस्ड हॉल ऑफ फेम' लिस्ट में शामिल किया जा चुका है। इस पावर कपल को शादी से दो बच्चे आर्यमन और अनन्या हैं।इतने बड़े शाही घराने के होने के बावजूद प्रियदर्शनी राजे सादगी पसंद हैं और वो बहुत सारे सोशल इवेंट से भी जुड़ी हुई हैं।
कार्तिकेय ने पेन्सिल्वेनिया यूनिवर्सिटी से लॉ किया
मालूम हो शिवराज सिंह के बेटे कार्तिकेय ने अमेरिका में पढ़ाई की है, उन्होंने वर्ष 2022 में पेन्सिल्वेनिया यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री प्राप्त की है, फिलहाल वो राजनीति में दिलचस्पी दिखा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर अमानत बंसल एक बिजनेस फैमिली से हैं।
NextGen Entrepreneur के रूप में परिभाषित
अमानत के पिता अनुपम बंसल जूतों की मशहूर कंपनी लिबर्टी के एग्जेक्यूटिव डायरेक्टर हैं तो वहीं उनकी मम्मी रुचिता बंसल इजहार नामक एक संस्था चलाती हैं। अमानत ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी की पढ़ाई की है और वो एंट्रप्रेन्योर के तौर जानी जाती हैं। साल 2021 में फोर्ब्स ने उन्हें NextGen Entrepreneur के रूप में परिभाषित किया था।












Click it and Unblock the Notifications