जेपी नड्डा ने सतना में मंच से गिनाई BJP की उपलब्धियां, कांग्रेस को कुछ यूं लिया आड़े हाथ

MP News: लोकसभा चुनाव 2024 के चलते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मध्य प्रदेश के दौरे पर रहे। यहां उन्होंने टीकमगढ़, रीवा और सतना में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान नड्डा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने ने तीनों लोक में घोटाले किए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सतना के बीटीआई मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने मंच से कहा कि कांग्रेस ने न अंतरिक्ष छोड़ा, न आसमान छोड़ा, न समुद्र छोड़ा, न धरती छोड़ी और न ही पाताल छोड़ा। इन लोगों ने तीनों लोक में घोटाले किए हैं। आप बताओ, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, लालू यादव बेल पर हैं कि नहीं।

JP Nadda

मंच से बोलते हुए उन्होंने जनता से पूछा कि केजरीवाल और टीएमसी के मंत्री जेल में हैं कि नहीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये आधे बेल पर हैं और आधे जेल में हैं। इतना ही नहीं, नड्डा ने कहा कि कांग्रेस परिवारवाद वंशवाद को आगे बढ़ाने वाली पार्टी है। उसके सहयोगी तक एवं कांग्रेस भी भ्रष्टाचारियों को बचाने को लेकर काम करती है।

जेपी नड्डा ने इस दौरान पीएम मोदी की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि हम बदलते हुए भारत में है। 10 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पीएम मोदी के नेतृत्व में 200 वर्षों तक हम पर राज करने वाले ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था को पीछे छोड़ते हुए पांचवें पायदान पर आकर खड़े हो गए हैं। जब बहुमत की एवं केंद्र में स्थिर सरकार होती है तो निर्णय भी बड़े लिए जाते हैं।

कहा कि आपने यहां गणेश को जिताया वहां केंद्र में मोदी की सरकार बनी। जिसमें बड़े ऐतिहासिक फैसले लिए। चाहे वह धारा 370 खत्म करने की बात हो या तीन तलाक जैसे बड़े मुद्दे। नागरिकता कानून लाकर हमने लोगों को नागरिकता देने का भी काम किया है। मैं बचपन से सुनता था उसे समय भी हम लोग कहा करते थे एक देश दो निशान दो विधान व दो प्रधान नहीं चलेगा नहीं चलेगा।

मंच से बोलते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि आपके द्वारा बनाई गई सरकार धारा 370 खत्म करके एक देश एक निशान एक विधान एक प्रधान के सपने को सच कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि मैं विश्वास दिलाना चाहता हूं अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनती है तो 2027 में हम विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनकर विश्व पटल पर सामने आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+