Hero Motocorp में नौकरी का मौका, यहां लगने जा रहा रोजगार मेला
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आगामी 21 जून को हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड द्वारा अपने हरिद्वार स्थित प्लांट के लिए एक दिवसी विशेष प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा जिसमें 200 रिक्त पदों पर कंपनी द्वारा भरती की जाएगी।
कैंप में सम्मिलित होने के लिए आवेदक दसवीं उत्तीर्ण हो, फिटर, टर्नर, एमएमवी, डीजल मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, मशीनिष्ट ,वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन व्यवसाय से आईटीआई उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इस कैंपस में महिला-पुरुष दोनों सम्मिलित हो सकते हैं। महिला आवेदकों के लिए इलेक्ट्रिशियन व्यवसाय से आईटीआई उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

कैंपस में सम्मिलित होने के लिए ऑनलाइन पंजीयन लिंक https:/forms.gle/ TQEticMD7dpp99R8 पर समस्त पत्र आवेदक पंजीयन कर सकते हैं। 21 जून को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में उपस्थित होकर कैंपस में भाग ले सकते हैं। आयोजन के दिन समस्त मूल प्रमाण पत्रों तथा बायोडाटा सहित अन्य शैक्षणिक दस्तावेजों को लेकर आईटीआई परिसर में प्रातः 10:00 बजे उपस्थित हों। भर्ती कंपनी द्वारा अपनी शर्त पर की जाएगी। साक्षात्कार के समय कंपनी से समस्त जानकारी स्वयं प्राप्त करें, ड्राइव में प्रतियोगिता हेतु कोई मार्ग व्यय नहीं दिया जाएगा।
राज्य शासन के निर्देशानुसार युवाओं को निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी दिलाने के लिए इंदौर में जिला प्रशासन द्वारा रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी सिलसिले में जिला रोजगार कार्यालय द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया।इस मेले में निजी क्षेत्र की 12 कंपनियों में नौकरी के लिए 328 युवाओं को चयन किया गया। मेले में कुल 521 युवाओं ने अपना पंजीयन कराया था।
उपसंचालक रोजगार पी. एस. मंडलोई ने बताया कि, आयोजित रोजगार मेले में कुल 12 कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा युवाओं का साक्षात्कार लिया गया। इस आधार पर लेकर प्राम्भिक रूप से 328 युवाओं का चयन हुआ। इनका चयन सेल्स एग्जीक्यूटिव, पेकेजिंक, काउंसलर, मार्केटिंग, लेखा सहायक, सुरक्षागार्ड,एच.आर. टेक्नीशियन, टेलीकॉलर, बेक ऑफिस, ट्रेनी, हेल्पर आदि पदों के लिए किया गया।
ये भी पढ़े- Indore News: बेरोजगारों को यहां मिलेगा रोजगार, अब तक 300 से ज्यादा युवाओं को मिली नौकरी












Click it and Unblock the Notifications