MP News: '5 लाख लाड़ली बहनों के नाम योजना से हटाए...', जीतू पटवारी ने खोला राज, सरकार पर साधा निशाना
मध्य प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रेस वार्ता लेकर सरकार पर गंभीर रूप लगाए हैं। साथ ही जीतू पटवारी ने लाडली बहन योजना को लेकर बड़ा खुलासा किया है। इसके साथ ही जीतू पटवारी ने अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बात रखते हुए मोहन सरकार को अपने निशाने पर लिया है।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि, प्रदेश की भाजपा सरकार कर्ज लेकर खर्च कर रही है। सरकार का कोई विजन नहीं है। बस आयोजनों पर अनाप-शनाप खर्च किया जा रहा है। आर्थिक तौर पर सरकार की सांसे फूलने लगी है। लाड़ली बहना योजना में 21 वर्ष पुरे कर चुकी युवतियों को जोड़ना चाहिए था, लेकिन पांच लाख लाड़ली बहनों के नाम काट दिए गए। यह आंकड़ा सरकार ने विधानसभा में रखा है।

पटवारी ने नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे को गिरफ्तार किए जाने के सवाल पर कहा कि, अधिकारी भी भाजपा के एजेंट बनकर काम कर रहे है। चौकसे के भतीजे के सिर में भी गहरी चोट आई है, लेकिन उनकी शिकायत पर दूसरे पक्ष के खिलाफ केस दर्ज नहीं हुआ।
पटवारी ने कहा कि, ईडी की चार्जशीट में सोनिया और राहुल गांधी का नाम खिले जाने पर कहा कि मोदी सरकार ईडी का उपयोग अपने लिए कर रही है। जिन कंपनियों पर पहले ईडी ने शिकंजा कसा था, उसमें से ज्यादातर कंपनियों ने भाजपा के इलेक्टोरल बांड लिए। ईडी की जांच वाले कई नेता भी भाजपा में जा चुके है। एजेंसियों को दुरुपयोग देश की जनता भी समझ चुकी है। मोदी सरकार के दूसरे देशों से रिश्ते खराब हो चुके है। आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है, लेकिन देश की जनता का ध्यान उन मुद्दों से हटाना चाहती है।
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि, ईडी की चार्जशीट सार्वजनिक नहीं की जा रही है। सरकार का इरादा साफ है कि किसी भी तरह कांग्रेस को बदनाम किया जाए। विपक्ष की आवाज लोकसभा और राज्यसभा में दबाई जाती है। राहुल गांधी ने भारत जोड़ों यात्रा के जरिए यह संदेश देशवासियों तक पहुंचाया कि डरो मत। मोदी सरकार फिर डराकर देश में राज करना चाहती है। सरकार नागरिकों के बीच अपनी विश्वासनीयता खो चुकी है, इसलिए असली मुद्दों के बजाए धार्मिक, जातिगत मुद्दे उठाए जाते है, लेकिन कांग्रेस हर हाल में संविधान को बचाएगी। हर देशवासी की आस्था संविधान में है।
दूसरे पक्ष पर एफआईआर क्यों नहीं?
पटवारी ने नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे को गिरफ्तार किए जाने के सवाल पर कहा कि अधिकारी भी भाजपा के एजेंट बनकर काम कर रहे है। चौकसे के भतीजे के सिर में भी गहरी चोट आई है, लेकिन उनकी शिकायत पर दूसरे पक्ष के खिलाफ केस दर्ज नहीं हुआ। चौकसे तो मौके पर भी नहीं थे, लेकिन उन्हें आरोपी बनाया गया। कांग्रेस इसकी लड़ाई सड़क पर लड़ेगी।
ये भी पढ़े- Indore News: 'लोकतंत्र बेचा तो कुत्ते-बिल्ली बनोगे...', BJP विधायक के बयान का कांग्रेस ने किया विरोध












Click it and Unblock the Notifications