Indore News: 'लोकतंत्र बेचा तो कुत्ते-बिल्ली बनोगे...', BJP विधायक के बयान का कांग्रेस ने किया विरोध
मध्यप्रदेश के इंदौर में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि, विधायक उषा ठाकुर को जिस जनता ने मंत्री बनाया। कई बार विधायक बनाया। उसी विधायक ने जनता को कहा, अगर लोकतंत्र बेचा तो कुत्ते बिल्ली, भेड़, बकरी बनोगे। भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र की हत्या कि और मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिराई।
इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया है कि, पूर्व मंत्री एवं वर्तमान में महू से विधायक उषा ठाकुर जी ने मंच पर हसलपुर गांव में जनता के सामने विवादित बयान दिया, जिस जनता ने उन्हें वोट देकर कई बार विधायक बनाया मंत्री तक बनाया, उसी आम जनता को उषा ठाकुर ने जनता का अपमान किया। लोकतंत्र को धर्म की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी की विधायक सरेआम मंच से आम जनता का मजाक उड़ा रही है।

उन्होंने कहा कि, तुम लोकतंत्र को अगर बेचा तो वोट बेचने वालों के लिए डूब मरने की बात है, कोई अगर पैसे के लिए कोई अगर बोट के लिए पैसा दे तो ले लो लेकिन इमान मत गवाना। वोट देते समय भारतीय जनता पार्टी को ही वोट देना 500 रु दारु मटन के चक्कर में लोटे धारियों के आगे बिक गए और लोकतंत्र को तुम लोगों ने बेच दिया तो अगले जन्म में यह सब जो भेड़ बकरी बिल्ली कुत्ता ऊंट बनोगे वोट राजधर्म निभाने वाली भाजपा को ही देना है।
विवादित बयान आम जनता के लिए सरेआम जनता के बीच में विधायक उषा ठाकुर ने दिया है, जो कि लोकतंत्र की हत्या है, महू में अवैध खनन हो रहा हैं जब प्रशासन एवं पुलिस ने अवैध खनन करने वालों के डंफर पकड़े तो स्वयं ऊषा ठाकुर जी उनको छुड़ाने के लिए थाने तक पहुंच गई, जो विधायक आम जनता को चोर मान रही है। वही लोकतंत्र की हत्या और अपमान कर रही है। वही लोकतंत्र का हत्यारा मान रही हैं साथ ही पुरी भाजपा ने 2018 एवं 2019 में लोकतंत्र की हत्या की और कांग्रेस की सरकार गिरा दी। वही कई प्रदेशों में भी खरीदी फरोदी कर विपक्षी दलों कि सरकार गिरा चुकी है। वही इंदौर में कांग्रेस का लोकसभा प्रत्याशी ले भागी अब ऊषा ठाकुर यह बताएं कि, असली लोकतंत्र की हत्या किसने की और लोकतंत्र का हत्यारा कौन हैं स्पष्ट करें।
ये भी पढ़े- Indore News: 'मेरे जन्मदिन पर नहीं करें ये काम...', मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का समर्थकों को संदेश












Click it and Unblock the Notifications