'MP को 'उड़ता प्रदेश' बना दिया...' झाबुआ में मिली ड्रग्स तो जीतू पटवारी ने BJP पर लगाया आरोप
मध्य प्रदेश के भोपाल में लगभग 1800 करोड़ की ड्रग्स बरामद होने के बाद अब मध्य प्रदेश के ही झाबुआ जिले से 168 करोड रुपए की ड्रग्स जप्त की गई है। झाबुआ जिले के मेघनगर में स्थित फैक्ट्री पर यह कार्रवाई की गई है, जिसके बाद यहां से बड़ी मात्रा में ड्रग्स जप्त की गई है।
शनिवार को यहां डायरेक्टरेट रेवेन्यू इंटेलिजेंस यानी (डीआरआई) की टीम ने औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में दबिश दी थी, जहां लगभग 36 किलो ड्रग पाउडर और 46 किलो लिक्विड के रूप में ड्रग पाउडर जप्त किया गया है। लगभग 112 किलो ड्रग्स की यहां पर जप्ती की गई है। वहीं अब इस पूरे मामले पर सियासत रफ्तार पकड़ रही है, जहां कांग्रेस लगातार BJP पर निशाना साध रही है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने इस मामले में सरकार को निशाने पर लिया है.

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने लिखा की, मध्य प्रदेश को 'उड़ता प्रदेश' बनाने में भाजपा सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही। झाबुआ में डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस द्वारा 168 करोड़ की एमडी ड्रग्स की जब्ती यह साफ़ दिखाती है कि प्रदेश की सरकार को ड्रग्स कारोबार की भनक तक नहीं रहती, जबकि बाहरी एजेंसियाँ लगातार प्रदेश में चल रहे ड्रग्स माफिया पर कार्रवाई कर रही हैं।
मध्य प्रदेश सरकार पूरी तरह ड्रग्स माफिया के सामने नतमस्तक हो चुकी है। प्रदेश का युवा नशे की आग में जल रहा है और यह सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। भोपाल में 1800 करोड़ की ड्रग्स जब्ती के बाद भी सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। क्या यह केवल प्रशासनिक विफलता है या सरकार की मिलीभगत? मुख्यमंत्री जी, आपकी सरकार क्यों प्रदेश के युवाओं का भविष्य अंधकार में डालने के लिए आमादा है?
जानकारी के मुताबिक, मेघ नगर स्थित इस कंपनी का संचालक लगभग डेढ़ साल पहले ही बदला है, जहां वर्तमान में इस कंपनी का जो संचालक है वह गुजरात का रहने वाला है। डीआरआई की टीम ने जब यहां दबिश दी तो यहां से लगभग 112 किलो पाउडर और लिक्विड के रूप में ड्रग बरामद हुआ है। टीम ने यहां से टेस्टिंग के लिए कुछ सैंपल भी लिए हैं। वहीं इस बड़ी कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया, जहां टीम ने यहां से इस कंपनी के डायरेक्टर समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अब गिरफ्त में लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही आगे की कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है।
ये भी पढ़े- MP: कांग्रेस करेगी BJP विधायकों की सुरक्षा, पोस्टर लगाकर दिया खास संकेत












Click it and Unblock the Notifications